8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: Team India को एक और बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

Sai Sudharsan Ruled Out of India vs Sri Lanka Test Series: साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से न उबर पाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Google source verification
Sai Sudarshan

साई सुदर्शन (फोटो- IANS)

India Tour of Sri Lanka 2026: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। टीम के धुरंधर बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से अब इस दौरे पर नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए थे और अब भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं।

टीम इंडिया के साथ नहीं गए थे श्रीलंका

जब श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम चुनी गई थी, तब भी उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार था और बीसीसीआई (BCCI) ने साफ कर दिया था कि अगर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिलेगी, तभी वह श्रीलंका सीरीज के लिए जा पाएंगे। हालांकि, जब भारतीय टीम कोलंबो के लिए रवाना हुई, तब उसमें सिर्फ 14 खिलाड़ी थे और साई सुदर्शन शामिल नहीं थे। सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है, जिन्होंने वार्म-अप मैच में शानदार शतकीय पारी खेली।

भारतीय टीम के लिए यह श्रीलंका दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में पूरे अंक हासिल करने होंगे, जिसके लिए दोनों मैच जीतने होंगे। अगर भारतीय टीम जीतती है, तभी उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बची रहेंगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया इस साइकिल में 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 4 में जीत मिली और 4 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ है।

15 अगस्त से पहला मुकाबला

टीम इंडिया फिलहाल WTC 2025-27 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। बचे हुए 9 में से भारतीय टीम अगर 7 मैच जीतती है, तभी उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग