8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Hundred Women’s: ट्रेंट रॉकेट्स की लगातार 5वीं जीत, नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी

The Hundred Women's में शनिवार को ट्रेंट रॉकेट्स और एमआई लंदन के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया। इस मैच में रॉकेट्स ने बेथ मूनी और नैट साइवर-ब्रंट के अर्धशतकों के दम पर 18 गेंद बाकी रहते आसान जीत दर्ज की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 08, 2026

The Hundred Women's

एमआई लंदन को हराकर नॉकआउट में पहुंचने की खुशी मनाती ट्रेंट रॉकेट्स की टीम। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

The Hundred Women's: नैट साइवर-ब्रंट और बेथ मूनी की हाफ-सेंचुरी की मदद से ट्रेंट रॉकेट्स ने शनिवार को ओवल में मुंबई इंडियंस लंदन के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत हासिल की, जिससे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर उनकी जगह और मजबूत हो गई। सामंथा बेट्स ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसके चलते एमआई लंदन पांच विकेट पर 121 रन ही बना सकी। इसके जवाब में ट्रेंट रॉकेट्स ने लक्ष्‍य को 18 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल करते हुए जीत दर्ज की। यह रॉकेट्स की लगातार पांचवीं जीत है। इसके साथ ही उसका नॉकआउट में पहुंचना पक्का हो गया है।

एमआई लंदन शुरुआत में ही लड़खड़ाई

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी एमआई लंदन के लिए हेली मैथ्यूज और किरा चैथली के बीच पहले विकेट लिए 28 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन शुरुआती मोमेंटम नहीं मिल सका। बेट्स ने मैथ्यूज को महज दस रन के निजी स्‍कोर पर लेग बिफोर आउट कर दिया। इसके बाद लगातार डॉट बॉल्स निकलती रहीं और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पारी के बीच में मेजबान टीम 4 विकेट पर 49 रन पर थी। इसके बाद अमेलिया केर भी एलिस मोनाघन के साथ मिलकर ज़्यादा कुछ नहीं कर पाईं। चिनेल हेनरी ने आखिरी समय में कुछ बाउंड्री लगाकर एमआई को 121 के स्‍कोर तक पहुंचाया।

बेथ मूनी और साइवर-ब्रंट खेली अर्धशतकीय पारियां

122 रन का आसान टारगेट सामने होने के कारण टेबल-टॉपर्स को कुछ भी ज्‍यादा करने की जरूरत नहीं पड़ी, भले ही सोफिया डंकले डक पर आउट हो गईं। अपने वाइड स्ट्रोक्स का इस्तेमाल करते हुए बेथ मूनी और साइवर-ब्रंट ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। वह पारी की शुरुआत से ही स्कोरबोर्ड को अच्छी रफ़्तार से आगे बढ़ाती रहीं। दोनों अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और ट्रेंट रॉकेट्स को 18 गेंद शेष रहते आसान जीत दिलाई।

द हंड्रेड महिला प्रतियोगिता 2026: पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैच खेलेजीतेहारेनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1ट्रेंट रॉकेट्स (Q)761024+2.994
2सदर्न ब्रेव752020+0.150
3मैनचेस्टर ओरिजिनल्स742118+0.750
4साउदर्न लायंस 633012+0.674
5वेल्श फायर633012+0.345
6लंदन स्पिरिट (E)61406-0.643
7मैनचेस्टर इंडियंस (E)71506-1.275
8बर्मिंघम फीनिक्स (E)61416-2.092

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग