8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन बनाने ही तोड़ेंगे गौतम गंभीर के सामने उनका एक दशक पुराना रिकॉर्ड

KL Rahul set to break Gautam Gambhir record: केएल राहुल के पास श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में इतिहास रचने का मौका है। वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में अब तक 9830 रन बना चुके हैं। 170 रन और बनाते ही वह 10000 रन के माइलस्‍टोन तक पहुंच जाएंगे और 495 रन बनाते ही वह अपने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के सामने उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 08, 2026

KL Rahul

केएल राहुल। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

KL Rahul set to break Gautam Gambhir record: भारतीय टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज केएल राहुल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 40 रन की पारी खेलते हुए अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं। भले ही वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इससे साफ हो गया है कि वह अच्‍छी फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में उनके सामने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे वह उन्‍हीं के सामने तोड़ सकते हैं।

निशाने पर गंभीर का एक दशक पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि गौतम गंभीर ने जब 2016 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर के तीनों फॉर्मेट में 242 मैचों की 283 पारियों में 10324 रन बनाए। जबकि केएल राहुल 238 मैचों की 277 पारियों में 9830 रन बना चुके हैं। वह 170 रन बनाते ही 10 हजार रन के माइलस्‍टोन तक पहुंच जाएंगे। वहीं, इस सीरीज में 495 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह 10325 रन के साथ गौतम गंभीर के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

क्रमखिलाड़ीकरियरमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
1सचिन तेंदुलकर1989-201366478234,357248*48.52100164
2विराट कोहली2008-202656262928,359254*52.7185148
3राहुल द्रविड़1996-201250459924,06427045.5748145
4रोहित शर्मा2007-202651454720,42726442.4651112
5सौरव गांगुली1992-200842148518,43323941.4238106
6एमएस धोनी2004-201953552317,09222444.7415108
7वीरेंद्र सहवाग1999-201336343116,89231940.603870
8मोहम्मद अजहरुद्दीन1984-200043345515,59319939.772979
9सुनील गावस्कर1971-198723331613,214236*46.203572
10युवराज सिंह2000-201739938811,68616934.981771
11वीवीएस लक्ष्मण1996-201222030811,11928141.642366
12शिखर धवन2010-202226928810,86719039.662455
13दिलीप वेंगसरकर1976-199224530510,37616639.301858
14गौतम गंभीर2003-201624228310,32420638.952063
15केएल राहुल2014-20262382779,83019940.452262

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग