
अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ला उठाते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्स@BCCI)
Vaibhav Sooryavanshi, India vs Ireland T20 series: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इस मैच की टिकटों के लिए जबरदस्त मारामारी चल रही है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता है।
वैभव ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया है, फिर भी क्रिकेट प्रेमियों में उनके लिए अपार उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें खेलते देखने के लिए यूरोप के विभिन्न देशों से दर्शक बेलफास्ट पहुंच रहे हैं। स्टेडियम की क्षमता करीब 7,000 दर्शकों की है, लेकिन टिकटों की मांग इतनी अधिक है कि सभी टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।
हाल ही में ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव ने मात्र 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 10 चौके व 8 छक्के जड़े। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने आसानी से खिताब जीत लिया।
इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में वैभव ने 38 गेंदों पर 101 रनों का शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वे टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ अगर उन्हें मौका मिला तो वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिये खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये थे।
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Published on:
24 Jun 2026 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
