
Australia vs Pakistan, World cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उन्होंने पिछले मैच में श्रीलंका को हराया था। वहीं, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह जीत की राह पर लौटना चाहेगी।
पाकिस्तान के लिए उनके उपकप्तान शादाब खान इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। शादाब की जगह उसामा मीर को मौका दिया गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने एक भी बदलाव नहीं किया है। वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड एकतरफा है। ऑस्ट्रेलिया ने 69 और पाकिस्तान ने 34 मैच जीते हैं। वहीं 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने छह मैच जीते, जबकि पाकिस्तान ने चार मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।