क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए 15 प्‍लेयर्स के नाम किए तय! 3 खिलाडि़यों को किया बाहर

Australia ODI World Cup Squad : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्र्रेलिया ने 15 खिलाड़ियों की प्रोविजनल लिस्ट का ऐलान किया है। कुछ दिन पहले घोषित 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम से 3 खिलाड़ियों का पत्‍ता काट दिया गया है। इसमें एक भारतीय मूल का खिलाड़ी भी शामिल है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 12:26 PM IST
australia-world-cup-2023-squad-announce-know-15-players-list.jpg
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए फाइनल किए 15 प्‍लेयर्स के नाम, 3 खिलाडि़यों को किया बाहर।

Australia ODI World Cup Squad : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्र्रेलिया ने 15 खिलाड़ियों की प्रोविजनल लिस्ट का ऐलान किया है। ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने कुछ दिन पहले अपनी 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का चयन किया था। अब इसमें से तीन खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप की टीम से पत्‍ता काट दिया गया है। इसमें एक भारतीय मूल का खिलाड़ी भी शामिल है। आइये जानते हैं वर्ल्‍ड के लिए घोषित 15 सदस्‍यीय टीम में कौन-कौन से खिलाडि़यों को मौका दिया गया और किसको बाहर किया गया है।


वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सौंपी गई है। इसके साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी टीम में शामिल हैं तो सीन एबॉट को बैकअप के तौर पर रखा गया है। स्पिनर के रूप में एश्टन एगर और एडम ज़म्पा को जगह मिली है। वहीं, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड के अलावा ऑलराउंडर मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाडि़यों को जगह दी गई है।

इनको किया बाहर

ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप स्‍क्‍वॉड से भारतीय मूल के युवा स्पिनर तरवीर सांघा को बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही वर्ल्‍ड कप की प्रारंभिक टीम में शामिल एरोन हार्डी, तेज गेंदबाज नाथन एलिस का भी पत्‍ता काट दिया गया है। वर्ल्ड कप के लिए चयनित टीम में मार्नस लाबुशेन को भी जगह नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप से बाहर होने पर अफगानी कप्तान का छलका दर्द, फैंस से मांगी माफी


वर्ल्ड कप के लिए प्रोविजनल ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क।

यह भी पढ़ें : भारत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी किया टीम का ऐलान, देखें पूरी स्‍क्‍वॉड

Updated on:
6 Sep 2023, 12:26 PM IST
Published on: