Highlight - केन रिचर्डसन को दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद से ही गले में खराश और दर्द था - केन रिचर्डसन को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा था - न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से रिचर्डसन को बिठाया था बाहर
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के तेज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। यानि कि रिचर्डसन को कोरोना नहीं हुआ है। आपको बता दें कि केन रिचर्डसन जब से दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे, तभी से उनके गले में खराश और दर्द था। एहतियातन केन रिचर्डसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर कर दिया गया था।
केन रिचर्डसन को टीम से बाहर करने के बाद उनका टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब माना जा रहा है कि वो दूसरे वनडे मैच में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन रिचर्डसन (Kane Richardson) को साउथ अफ्रीका दौरे से वापस आने के बाद से ही गले में दर्द और खराश हो रही थी, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया।
अगले मैच में होंगे टीम का हिस्सा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने रिचर्डसन के बारे में कहा था, "हमारा मेडिकल स्टाफ फिलहाल उनका इलाज कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के नियमों के अनुसार उन्हें टीम से और बाकी सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। एक बार रिचर्डसन के टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएं उसके बाद अगर सब सही रहता है तो वह फिर से टीम से जुड़ सकते हैं।'
आपको बता दें कि केन रिचर्डसन आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हैं।
ये फुटबॉलर भी आए कोरोना की चपेट में
आपको बता दें कि कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य खिलाड़ियों पर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब चेल्सी के खिलाड़ी कलुम हडसन-ओडोई, आर्सेनल के कोच मिकेल अर्टेटा के अलावा इटेलियन क्लब युवेंट्स के डेनिल रुगानी भी कोरोना के संक्रमित हैं। इनके टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं।