क्रिकेट

आस्ट्रेलियन ओपन : पाउइले को हरा फाइनल में पहुंचे जोकोविक, सातवें खिताब की तलाश में भिड़ेंगे नडाल से

विश्‍व नंबर एक जोकोविच का खिताब के लिए मुकाबला विश्‍व वरीयता क्रम में नंबर दो स्‍थान पर काबिज प्‍लेयर राफेल नडाल से होगा।
less than 1 minute read
Australian open
आस्ट्रेलियन ओपन : पाउइले को हरा फाइनल में पहुंचे जोकोविक, सातवें खिताब की तलाश में भिड़ेंगे नडाल से

मेलबर्न : विश्‍व नंबर एक सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए सेमी फाइनल में फ्रांस के टेनिस प्‍लेयर और विश्‍व वरीयता क्रम में नंबर 30 पाउइले को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गए। खिताब के लिए अब उनका मुकाबला विश्‍व वरीयता क्रम में नंबर दो और फ्रांस के महानतम प्‍लेयर राफेल नडाल से सामना होगा।

छह आस्‍ट्रेलियन ओपन हैं उनके नाम
बता दें कि नोवाक जोकोविक के नाम पहले से छह आस्‍ट्रेलियन ओपन खिताब है और अगर वह यह जीतते हैं तो यह उनका सातवां खिताब होगा। वहीं राफेल नडाल की बात करें तो वह इस खिताब को एक बार ही जीत सके हैं और अगर इस बार जीतने में सफल होते हैं तो यह उनका दूसरा आस्‍ट्रेलियन ओपन होगा।

सीधे सेटों में दी मात
जोकोविक ने पाउइले को बेहद आसानी से हराया। उन्‍हें जरा भी मेहनत नहीं करनी पड़ी। एक घंटे और 25 मिनट तक चले मुकाबले में फ्रांस के इस वर्ल्ड नम्बर-30 खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-2, 6-2 से मात दी।

सितसिपास को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं नडाल
दूसरी तरफ गुरुवार को हुए पहले सेमी फाइनल मुकाबले में हुए विश्‍व वरीयता क्रम में नंबर दूसरे स्‍थान पर कायम राफेल नडाल ने सेमी फाइनल तक का सफर करने वाले युनान के युवा प्‍लेयर सितसिपास को एक घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-2, 6-4, 6-0 हराया था। सितसिपासस ने यहां तक के सफर में कई उलफेर किए थे। सबसे बड़ा उलटफेर अंतिम 16 के मुकाबले में उन्‍होंने किया था। इस मुकाबले में विश्‍व वरीयता क्रम में तीसरे स्‍थान पर काबिज स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को हराया था।

Updated on:
25 Jan 2019 05:17 pm
Published on:
25 Jan 2019 05:17 pm