क्रिकेट

हेड कोच बनते ही बोल्ड डिसीजन ले सकते हैं गौतम गंभीर, इन तीन दिग्गजों का कट जाएगा टीम से पत्ता!

गौतम गंभीर बोल्ड डिसीजन लेने से नहीं कतराते। शायद यही वजह है कि अगर वे टीम इंडिया के हेड कोच बने तो हमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 3:00 PM IST
India next T20 Head Coach
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Gautam Gambhir, Head Coach Indian Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए कोच की तलाश में जुट गया है और इनके लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने इंटरव्यू लेना भी शुरू कर दिए हैं। पूर्व खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

गौतम गंभीर जितने अच्छे खिलाड़ी थे, उससे कहीं ज्यादा अच्छे क्रिकेट एक्सपेर्ट और कोच हैं। यह उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई बार साबित किया है। गंभीर ने जिस भी टीम को मेंटर किया है, उसने प्लेऑफ का रास्ता हमेशा तय किया है। इतना ही नहीं आईपीएल 2024 में उन्होंने अपनी पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को फिर से चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में बीसीसीआई उन्हें एक बार भारतीय टीम का हेड कोच बनाकर ज़रूर आजमाना चाहेगा।

गौतम गंभीर बोल्ड डिसीजन लेने से नहीं कतराते। शायद यही वजह है कि अगर वे टीम इंडिया के हेड कोच बने तो हमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गंभीर के कोच बनते ही टी20 टीम से दो अनुभवी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का पत्ता कट सकता है।

गंभीर कोच बनाने के बाद आने वाले एवेंट्स पर फोकस करेंगे। अगला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में खेला जाएगा। ऐसे में आने वाला समय में इन खिलाड़ियों की उम्र बाधा बन सकती है। गंभीर हमेशा युवा टीम चुनने के पक्ष में होते हैं। ऐसे में वे चाहेंगे की 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस वर्ल्ड कप में भी युवा टीम मैदान में उतरे।

रोहित शर्मा अभी 37 साल के हैं। वहीं कोहली और जडेजा 35 - 35 साल के हैं। ऐसे में इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये खिलाड़ी टी20 क्रिकेट को अलविदा कह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में फोकस कर सकते हैं। भारतीय टीम के पास शुभमन गिल, रिंकू सिंह, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और रियान पराग जैसे ढेरों युवा खिलाड़ी हैं। जो आने वाले समय में भारत की टी20 टीम का मुख्य हिस्सा बनाने की ताकत रखते हैं।

Updated on:
7 Jul 2025, 3:00 PM IST
Published on: