क्रिकेट

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Axar Patel Wants to quit as DC Captain: IPL ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बदल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अक्षर पटेल पिछले दो सीजन खराब जाने के बाद खुद टीम को लीड करने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में फ्रैंचाइजी को नए कप्‍तान की तलाश करनी होगी।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 10:09 AM IST
Axar Patel Wants to quit as DC Captain
दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान अक्षर पटेल। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/ImTanujSingh)

Axar Patel Wants to quit as Delhi Capitals Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के रिटेंशन और रिलीज की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे ट्रेड के साथ कयासों के दौर तेज हो गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन की प्लानिंग शुरू कर दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन के लिए अपने कप्‍तान को लेकर उलझन में है। रिपार्ट के अनुसार, मौजूदा कप्‍तान अक्षर पटेल पिछले दो मुश्किल सीजन देखने के बाद टीम को लीड करने में हिचकिचा रहे हैं।

DC का कप्‍तान बने रहने में हिचकिचा रहे अक्षर पटेल

टीओआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फ्रेंचाइजी अक्षर पटेल को कप्‍तान बनाने से मना नहीं करना चाहती, लेकिन उन्हें यह काम जारी रखने के लिए मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, क्‍योंकि कैपिटल्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। हालांकि वे 2025 में प्लेऑफ के करीब पहुंच गए थे, लेकिन पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वे छठे स्थान पर रहे। वहीं, अक्षर का फॉर्म पिछले साल खराब रहा, उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 173 रन बनाए और 11 विकेट लिए। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षर कप्‍तान बने रहने में हिचकिचा रहे हैं।

आईपीएल के मिनी ऑक्‍शन के बाद लिया जा सकता है फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट पटेल मनाने की कोशिश कर रहा है, क्‍योंकि अक्षर फ्रेंचाइजी के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए कैपिटल्स ने इस सीजन में कई अच्छे ट्रेड ऑफर ठुकरा दिए हैं। मैनेजमेंट ने मिनी ऑक्शन होने तक कप्‍तान को फाइनल करने से रोक दिया है।

कोचिंग स्‍टाफ में भी हुए बड़े बदलाव

ज्ञात हो कि दिल्‍ली कैपिटल्स ने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच के तौर पर फ्रैंचाइजी से जोड़ा गया है। फ्रेंचाइजी ने पिछले हेड कोच हेमांग बदानी और क्रिकेट डायरेक्टर वेणुगोपाल राव से अलग होने के बाद यह अहम फैसला लिया था। ऐसी बातें कही जा रही हैं कि टीम की लीडरशिप ग्रुप बदानी और राव के साथ एक राय बनाने में नाकाम रही, जिसकी वजह से अक्षर ने फैसला नहीं किया।

Updated on:
12 Nov 2026, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान

तिलक वर्मा या ऋतुराज गायकवाड़: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में किसे मिलेगा टीम इंडिया में मौका?