क्रिकेट

बाबर आजम के पास आज इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 14 रन बनाते ही सईद अनवर जैसे दिग्‍गजों के क्‍लब में होगी एंट्री

Babar Azam test record: वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्‍ट क्‍वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में बाबर आजम पाकिस्‍तान की पहली पारी में 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। आज मंगलवार को तीसरे दिन अगर वह शतक लगाने में सफल हो जाते हैं, तो सईद अनवर और मिस्‍बाह-उल-हक जैसे दिग्‍गजों के क्‍लब में शामिल हो जाएंगे।
less than 1 minute read
Aug 04, 2026
Babar Azam
बाबर आजम (फोटो- IANS)

Babar Azam test hundred: पाकिस्‍तान की टीम इन दिनों वेस्‍टइंडीज के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला जीतकर मेजबान विंडीज टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। अब दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्‍पेन के क्‍वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्‍टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 344 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्‍तान की टीम अपनी पहली पारी में दूसरे दिन स्‍टंप तक दो विकेट के नुकसान पर 266 रन बना चुकी है और सिर्फ 78 रन पीछे है।

अब्‍दुल्‍लाह शफीक 107 रन बनाकर खेल रहे हैं तो कप्‍तान बाबर आजम 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर बाबर अपना शतक पूरा कर पाते हैं, तो उनके पास टेस्‍ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

मिस्‍बाह-उल-हक जैसे दिग्‍गजों की करेंगे बराबरी!

बता दें कि बाबर आजम अपने टेस्‍ट क्रिकेट करियर में अब तक 64 मैचों की 117 पारियों में 43.84 के औसत से 4648 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 9 शतक आए हैं। अब वह अपने 10वें टेस्‍ट शतक से सिर्फ 14 रन दूर हैं। 10वां शतक पूरा करते ही वह मिस्‍बाह-उल-हक समेत चार पाकिस्‍तानी दिग्‍गजों की बराबरी कर लेंगे। इसके साथ ही वह 10 टेस्‍ट शतक के माइलस्‍टोन तक पहुंचने वाले सईद अनवर और सलीम मलिक जैसे दिग्‍गजों के खास क्‍लब में शामिल हो जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ीमैचरनऔसतशतकअर्धशतक
यूनिस खान11810,09952.053433
इंजमाम-उल-हक1198,82950.162546
मोहम्मद यूसुफ907,53052.292433
जावेद मियांदाद1248,83252.572343
अजहर अली977,14242.261935
सलीम मलिक1035,76843.691529
इजाज अहमद603,31537.671212
हनीफ मोहम्मद553,91543.981215
जहीर अब्बास785,06244.791220
असद शफीक774,66038.191227
सईद अनवर554,05245.521125
आसिफ इकबाल583,57538.851112
मुश्ताक मोहम्मद573,64339.171019
मोहम्मद हफीज553,65237.641012
मुदस्सर नज़र764,11438.091017
मिस्बाह-उल-हक755,22246.621039
बाबर आज़म64*4,64843.84933
Updated on:
04 Aug 2026 04:06 pm
Published on:
04 Aug 2026 04:03 pm