क्रिकेट

‘टीवी पर बैठकर राय देना आसान’, आलोचकों पर भड़के बाबर आज़म, कप्तानी छोड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर बाबर आज़मी की जमकर आलोचना हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि कप्तानी के दबाव ने बाबर की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है। इसपर बाबर ने भड़कते हुए कहा है कि टीवी पर बैठकर राय देना हर किसी के लिए आसान है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2023, 11:33 AM IST
babar_azam_captaincy.png

Babar Azam Lashed Out At Critics: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टूर्नामेंट में बेहतरीन शुरुआत के बाद टीम लय से भटक गई और एक के बाद एक लगातार चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से टीम सेमी-फ़ाइनल में अबतक जगह नहीं बना पाई है। टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट पंडित और कई पूर्व खिलाड़ी कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदार मानते हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।

मोईन खान और शोएब मलिक जैसे कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खुले तौर पर बाबर की कप्तानी की आलोचना की है। इन दिग्गजों का कहना है कि कप्तानी के दबाव ने बाबर आजम की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है। इसलिए वे वर्ल्ड कप में रन नहीं बना प रहे हैं। इसपर बाबर ने भड़कते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है और कहा है कि टीवी पर बैठकर राय देना हर किसी के लिए आसान है।

बाबर ने कहा, 'टीवी पर राय देना बहुत आसान है। अगर कोई सलाह देना चाहता है, तो मुझे सीधे कॉल करने के लिए उनका स्वागत है, मेरा नंबर सभी को पता है।' बाबर ने आगे कहा, 'मैं पिछले तीन साल से अपनी टीम की कप्तानी कर रहा हूं और मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। बात केवल इतनी है कि मुझे वर्ल्ड कप में जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए था वैसे नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए लोग बोल रहे हैं कि मैं दबाव में हूं।'

पाकिस्तान के कप्तान ने आगे कहा, 'मैं नहीं मानता की कप्तानी के कारण मैं किसी तरह के दबाव में हूं या किसी तरह से भिन्न महसूस कर रहा हूं। मैं फील्डिंग और बैटिंग के दौरान मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देता हूं। मैं इस बारे में सोचता हूं कि मुझे किस तरह से रन बनाने चाहिए और अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए।'

कप्तानी से हटाए जाने या छोड़ने पर बाबर ने कहा, 'एक बार जब हम पाकिस्तान वापस जाएंगे या इस मैच के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन अभी मैं इस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा हूं, मेरा ध्यान अगले मैच पर है।'

Updated on:
11 Nov 2023, 11:33 AM IST
Published on: