
Bangladesh vs Australia Test Squad: मगंलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 13 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी। दिसंबर 2025 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की टीम में वापसी हो गई है। वह चोट की वजह से काफी लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं था। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी टीम में शामिल किए गए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होने वाले स्पिनर नाथन लायन की वापसी हुई है। उनके साथ बैक-अप तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कैमरून ग्रीन को भी टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी लाइनअप में ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदरल्ड शामिल हैं।
इस दौरे पर माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। सिलेक्शन कमिटी के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, "नेशनल सिलेक्शन पैनल पैट कमिंस, जोश और नाथन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए पिछले कुछ महीनों में अकेले और स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है।" स्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में सबसे ऊपर है, जबकि बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डॉर्विन में 13-17 अगस्त और दूसरा मुकाबला मैके में 22-26 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।