Ban vs Pak 2nd Test Day 3: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन स्टंप तक बांग्लादेश ने मेहमान टीम के सामने 437 रनों को विशाल लक्ष्य रखा है। अपनी पहली पारी में महज 232 के स्कोर पर सिमटने वाली पाक टीम पर अब क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
Ban vs Pak 2nd Test Day 3 Highlights: बांग्लादेश के दौरे पर आई पाकिस्तान की टीम का बुरा हाल है। पहले टेस्ट में 104 रन से हारने वाली पाकिस्तान अब सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भी हार की दहलीज पर पहुंच चुकी है। उस पर 0-2 से क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे मुशफिकुर रहीम के शानदार 14वें टेस्ट शतक की बदौलत पाकिस्तान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। तीसरे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश ने मेहमान टीम के सामने 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त हासिल की थी। तीसरे दिन वह 110/3 से आगे खेलने उतरी, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही खुर्रम शहजाद ने नजमुल हुसैन शातों को 15 रन पर पगबाधा आउट कर दिया। जिससे मेजबान टीम का स्कोर 4 विकेट पर 115 रन हो गया। फिर मुशफिकुर और लिटन दास ने पारी को संभाला इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी हुई। लिटन 69 रन बनाकर हसन अली का शिकार हुए।
इसके बाद मुशफिकुर ने एक छोर संभाले रखा और 233 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का की मदद से 133 रन बनाए। वह 103वें ओवर तक क्रीज पर रहे और बांग्लादेश का आखिरी विकेट (मुशफिकुर) गिरा , तब तक उनकी दूसरी पारी का टोटल 390 रन पर पहुंच गया और इस तरह बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के सामन 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखने में सफल रही।
मुशफिकुर रहीम का यह बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 14वां शतक है। वहीं, दूसरी पारी में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। उनके शतक की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम अब लगभग नामुमकिन से लक्ष्य का सामना कर रही है।
बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी 232 पर सिमट गई और बांग्लादेश को 46 रनों की बढ़त मिली। फिर बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाते हुए पाकिस्तान के सामने 437 रन का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान इसके जवाब में दो ओवर बिना कोई विकेट और बिना को रन बनाए खेल चुकी है।