क्रिकेट

शाकिब की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, ट्राई सीरीज के आखिरी मैच में 4 विकेट से हराया

इस हार के बाद भी अफगानिस्तान ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंच गया, जहां उसका मुकाबला बांग्लादेश से ही होगा।
2 min read
ban_vs_afg.jpeg

चटगांव। बांग्लादेश में चल रही टी20 ट्राई सीरीज में शनिवार को आखिरी लीग मैच खेला गया। सीरीज के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से रौंद दिया। बांग्लादेश की जीत में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमें फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी थीं। सीरीज का फाइनल मैच में 24 सितंबर को खेला जाएगा।

शाकिब की तूफानी पारी से जीता बांग्लादेश

चटगांव के जौहर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शाकिब अल हसन ने तूफानी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 70 रन ठोक दिए। अपनी पारी में शाकिब ने 8 चौके और 1 सिक्सर लगाया। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी के दौरान 1 विकेट भी लिया था।

20 ओवर में 138 रन ही बना पाई थी अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 139 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 1 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 47 रन की पारी ओपनर बल्लेबाज हजरतउल्लाह जजई ने खेली। वहीं टीम के लिए 27 गेंदों पर 29 रन का योगदान रहमउल्लाह गुरबाज ने दिया। बांग्लादेश के लिए अफिफ हुसैन ने अपने 3 ओवर में मात्र 9 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान शाकिब अल हसन ने भी अपने 4 ओवर में मात्र 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मुशफिकुर रहीम ने दिया शाकिब का साथ

139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 12 रन के अंदर उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शाकिब ने धुंआधार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने का काम किया और इस काम में उनका साथ अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने दिया। रहीम ने 25 गेंदों पर 26 रन बनाए।

Updated on:
22 Sept 2019 10:06 am
Published on:
22 Sept 2019 10:05 am
Also Read
View All
ENG W vs SA W: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला

पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान