2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा हाल पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हर बार हार का ठीकरा अपने कोच और कप्‍तानों पर फोड़कर इतिश्री कर लेता है, लेकिन इस बार पाकिस्‍तान टीम के व्‍हाइट बॉल कोच नई चाल के साथ 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप में उतरना चाहते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपने 'हार्दिक पंड्या की तलाश है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 02, 2026

Pakistan Cricket

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan looking for pace bowling all rounder: आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए व्‍हाइट बॉल कोच माइक हेसन अक्‍टूबर में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए कुछ अलग तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं, क्‍योंकि पाकिस्‍तान टीम का हर फॉर्मेट में बुरा हाल है। इसे सुधारने के लिए उन्‍होंने अपने 'हार्दिक पंड्या' यानी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश शुरू कर दी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह साउथ अफ्रीका की पेसर्स की मददगार पिचें हैं। पाकिस्तान के पास फिलहाल फहीम अशरफ को छोड़कर कोई पेस ऑलराउंडर नहीं है, जिनका इस फॉर्मेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

पाकिस्तान पेस-बॉलिंग ऑल-राउंडर की तलाश

हेसन ने क्रिकइंफो पर कहा कि पेस ऑलराउंडर की भूमिका के लिए पोटेंशियल टैलेंट की पहचान करने के लिए ट्रेनिंग कैंप और डोमेस्टिक क्रिकेट की मदद ले रहे हैं। हम किसी के हाथ आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है, जहां एक सीम बॉलिंग ऑलराउंडर का विकल्‍प पाकिस्‍तान टीम की किस्मत बदल सकता है।

हेसन लगातार क्रिकेट की मांग करते हैं

दरअसल, हेसन टीम की मेंटल टफनेस पर भी काम करना चाहते हैं, जो आईसीसी इवेंट्स के पिछले कुछ एडिशन में स्ट्रगल करती नजर आ रही है। पाकिस्‍तान की टीम पिछले 6 वर्ल्‍ड कप में वे सिर्फ एक बार ही सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि अन्‍य टीमों की तरह हम भी वर्ल्ड कप में पहुंचते हैं और वर्ल्ड कप जीतने का प्रयास करते हैं। हम किसी से अलग नहीं हैं। लेकिन, ऐसा करने के लिए हमें ग्रुप स्टेज से आगे क्‍वालीफाई करना होगा और आखिरी तक खेलना होगा।

पिछले वर्ल्‍ड कप में भी लीग चरण में ही बाहर हो गया था पाकिस्‍तान

उन्‍होंने अंत में कहा कि मैं जिस भी टीम के साथ रहा हूं और मेरे साथ रहने वाली हर सफल टीम ने कभी बहुत आगे के बारे में नहीं सोचा है। आप अपना पहला गेम खेले बगैर कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। हमारी उम्मीदें किसी और से अलग नहीं हैं।
बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम की रैंक पांचवीं है। जबकि शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम और पाकिस्‍तान के बीच 121 अंकों का अंतर है। पाकिस्‍तान की टीम भारत में हुए पिछले वर्ल्‍ड कप में भी लीग चरण में बाहर हो गई थी।

भारत को भी हार्दिक पंड्या के विकल्‍प की तलाश

यहां बता दें कि पाकिस्‍तान ही नहीं भारत भी हार्दिक पंड्या यानी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश कर रहा है, क्‍योंकि पंड्या अक्‍सर चोट के चलते टीम से बाहर रहते है। उनके विकल्‍प के तौर पर भारतीय टीम के हेड कोच नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पर काम कर रहे हैं।