क्रिकेट

Asia Cup के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे में हराया

ये पहली बार था जब एशिया कप में 50 ओवरों के मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया हो। इस से पहले साल 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 11:01 AM IST
asia cup
Asia Cup के इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान को वनडे में हराया

नई दिल्ली। एशिया कप 2018 में सुपर 4 मुकाबलों का आखिरी मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में मुश्फीकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलता पूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ कई रिकार्ड्स बनाए। आइए नज़र डालते हैं उन रिकार्ड्स पर।

पहली बार बांग्लादेश से हारा पाक -
ये पहली बार था जब एशिया कप में 50 ओवरों के मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया हो। इस से पहले साल 2016 में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। वो पहली बार था जब बांग्लादेश ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले चार वनडे मैचों में चारों बांग्लादेश ने जीते हैं। इस से पहले दोनों ने साल 2016 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज को बांग्लादेश ने बड़े ही आसानी से 3-0 से क्लीन स्वीप कर जीत लिया था। पाकिस्तान के लिए ये एशिया कप बेहद ख़राब रहा। जहां भारत के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा वहीं सुपर 4 मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ भी वे कुछ खास नहीं कर पाए और कड़े संघर्ष के बाद जीत मिली। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ हॉन्ग कॉन्ग को ही ढंग से हराया है।

तीसरी बहार फाइनल में बांग्लादेश -
शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 में एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज पचास के आंकड़े को छू नहीं सका। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए। मेहेदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए। रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली।

Updated on:
27 Sep 2018, 11:01 AM IST
Published on: