क्रिकेट

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 284 पर ढेर किया, मिला मात्र 57 का लक्ष्य, मेहदी हसन मिराज ने झटके 5 विकेट

AUS vs BAN: ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में मात्र 284 रन पर ऑलआउट हो गई है और बांग्लादेश के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा है।
2 min read
Aug 16, 2026
AUS vs BAN
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 284 पर ढेर किया (photo - CricInfo)

Australia vs Bangladesh, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में मात्र 284 रन पर ढेर कर दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश को मात्र 57 रनों का लक्ष्य मिला है। अगर बांग्लादेश इस लक्ष्य को हासिल कर लेता है तो वह टेस्ट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराएगा।

कैमरन ग्रीन का शतक

ऑस्ट्रेलिया से दूसरी पारी में बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन कैमरन ग्रीन को छोड़कर कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सका। ग्रीन अकेले दम पर लड़े। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्रीन 201 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 104 रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुए।

मेहदी हसन मिराज ने झटके पांच विकेट

चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने निराश किया। कैरी 30 और वेबस्टर मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस (8) और स्टार्क (18) भी निचले क्रम में ग्रीन का साथ नहीं दे पाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी 95.1 ओवर में 284 रन पर सिमट गई और सिर्फ 56 रन की बढ़त हासिल कर पाई। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 5 और हसन महमूद ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम को 1-1 विकेट मिला।

23 साल बाद बांग्लादेश ने दिया ऑस्ट्रेलिया दौरा

बांग्लादेश को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए सिर्फ 57 रन की जरुरत है। 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में खेल बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी टेस्ट जीत होगी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 198 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त बनाई थी। मैच कहीं न कहीं, यहीं बांग्लादेश की गिरफ्त में आ गया था। बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तंजिद हसन ने शतक लगाया था। टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह पहला शतक था। हसन महमूद ने 6 विकेट लिए थे।

Updated on:
16 Aug 2026 10:15 am
Published on:
16 Aug 2026 09:47 am