16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप की तारीखें आई सामने, 50 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

ICC पहले वनडे वर्ल्ड कप 2027 8 अक्टूबर से शुरू करने का प्लान बना रहा था। लेकिन अब इसकी तारीखों में बदलाव किया गया है। अब यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 16, 2026

ICC Cricket World Cup 2027 venue

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 ट्रॉफी (फोटो- iCC)

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब सिर्फ एक साल का समय बचा है। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन होगी। यह टूर्नामेंट 15 दिन तक चलेगा और लंबे समय के बाद इसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

तारीखों में हुआ बदलाव

आईसीसी पहले इस टूर्नामेंट को 8 अक्टूबर से कराने की योजना बना रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में वार्मअप मुक़ाबले खेले जाएंगे और फिर 8 तारीख से लीग स्टेज मुक़ाबले शुरू होंगे। लेकिन अब यह टूर्नामेंट एक हफ्ते पहले 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

12 मैदानों में खेला जाएगा वर्ल्ड कप

आईसीसी ने पहले ही वेन्यू की घोषणा कर दी है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 12 अलग -अलग स्टेडियम में मुक़ाबले खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान दक्षिण अफ्रीका में हैं। जिम्बाब्वे के पास तीन वेन्यू हैं। वहीं नामीबिया के एक स्टेडियम में मैच होंगे।

24 साल बाद अफ्रीका में खेला जाएगा वर्ल्ड कप

50 ओवर का यह मेगा टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट में 14 टीमें कुल 57 मैच खेलेंगी। यह टूर्नामेंट एक नए तीन-स्टेज वाले फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे ज्यादा रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा। साल 2023 का विजेता ऑस्ट्रेलिया अपने वनडे वर्ल्ड कप खिताब को बचाने की कोशिश करेगा, जो उसने भारत में जीता था।

पुरुष क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2003 की सह-मेजबानी करने के बाद से, दक्षिण अफ्रीका ने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स की मेजबानी की है, जिनमें पहला आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2007), आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2023), आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप (2020 और 2024) और आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (2023) शामिल हैं।