15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: केएल राहुल की चोट पर आया बड़ा अपडेट, बैटिंग कोच ने बताया अब कैसी है हालत

KL Rahul Injury Update: गॉल टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि राहुल अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें सिर्फ क्रैंप्स की समस्या हुई थी।
2 min read
Google source verification
KL Rahul

केएल राहुल (फोटो- IANS)

IND vs SL KL Rahul Injury Update: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल चायकाल के बाद बिना बल्लेबाजी के ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। उन्हें अचानक क्रैप्स आया था, जिसकी वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हुए। अब उनकी चोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए हैं। इस दौरान देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, तो उनके साथ ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चायकाल के बाद लौटे ड्रेसिंग रूम

इससे पहले केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। चाय के बाद जब खेल शुरू होने वाला था, तब क्रीज पर पहुंचे केएल राहुल बिना कोई गेंद खेले ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। दिन का खेल खत्म होने के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया और बताया कि केएल राहुल अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने कहा कि क्रैंप्स आते रहते हैं और यह कोई बड़ी बात नहीं है। कोटक ने देवदत्त पडिक्कल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पडिक्कल पिछले दो सालों से लगातार मेहनत कर रहे थे, जिसका नतीजा आज देखने को मिला है।

जायसवाल हुए रनआउट

गॉल में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन इसी दौरान जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद से केएल राहुल और पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और चाय तक कोई दूसरा झटका नहीं लगने दिया। हालांकि, चाय के ठीक बाद केएल राहुल को अचानक मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा।

केएल राहुल ने 162 गेंद में 77 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। जरूरत पड़ने पर वह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। देवदत्त पडिक्कल ने इसके बाद शुभमन गिल के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया। शुभमन गिल ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके और 28 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ऋषभ पंत ने देवदत्त पडिक्कल का साथ दिया और 36 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।