16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SL vs IND: गॉल में जीत के लिए भारत ने आज दूसरे दिन कर लिए 2 काम, तो श्रीलंका का वापसी करना नामुमकिन!

IND vs SL 1st Test: भारतीय टीम ने यूं तो गॉल टेस्ट के पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन करते मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। वहीं, अगर आज रविवार को दूसरे दिन भारत ने दो और काम कर लिए तो मेजबान श्रीलंका के लिए मैच में वापसी करना नामुमकिन हो सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 16, 2026

sl vs ind 1st test day 2, Rishabh Pant and Devdutt Padikkal,

ऋषभ पंत और देवदत्‍त पडिक्‍कल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

IND vs SL 1st Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट मैचों की सीरीज का गॉल में बेहद ही रोमांचक आगाज हुआ है। पहले टेस्‍ट के पहले दिन ही मेजबान श्रीलंकाई टीम पिछड़ गई। अब दूसरे दिन भारत के पास मैच में अपनी पकड़ और भी ज्‍यादा मजबूत करना होगा, ताकि वह जीत की ओर बढ़ सके। टीम इंडिया फिलहाल दो विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर खेल रही है। देवदत्‍त पडिक्‍कल 131 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगर आज दूसरे दिन भारत दो काम करने में सफल हो जाता है, तो श्रीलंका के लिए वापसी करना लगभग नामुमकिन हो सकता है।

भारत को 600 से अधिक रन बनाकर घोषित करनी होगी पारी

भारत को दूसरे दिन 600 से अधिक रन बनाकर अपनी पारी घोषित करनी होगी। इसके लिए पहले सेशन में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत को संभलकर खेलना होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो भारत के पास दूसरे और तीसरे सेशन में तेजी से रन बनाने का मौका होगा, क्‍योंकि ऐसा होने पर उसके हाथ में आठ विकेट होंगे और आने वाले बल्‍लेबाज रनों की बारिश कर सकते हैं।

भारत के पास अभी भी छह प्‍योर बल्‍लेबाज

देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर काफी समय बिता चुके हैं। जबकि आने वाले बल्‍लेबाज रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और मानव सुथार तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। इस तरह अभी भारत के पास छह बल्‍लेबाज ऐसे हैं, जो रनों का अंबार लगा सकते हैं। अगर भारत दिन का खेल खत्‍म होने से पहले 600 रनों के आंकड़े को पार कर लेता है, तो श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

आखिरी 8-10 ओवर पहले घोषित करनी होगी पारी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे दिन 600 से अधिक रन बनाकर आठ से दस ओवर पहले अपनी पारी घोषित करनी होगी, ताकि श्रीलंका को बल्लेबाजी कराई जा सके। अगर भारतीय टीम ऐसा करने में सफल रहती है तो श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाव में आ सकते है। इसका फायदा उठाते हुए भारतीय टीम एक-दो विकेट हासिल कर सकती है। ऐसे में मेजबान श्रीलंका के लिए वापसी करना बहुत ही मुश्किल होगा। भारत के पास मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं।