क्रिकेट

लॉर्ड्स में बांग्लादेश का पहला T20I, जानिए क्यों खास होगा नेपाल के खिलाफ मुकाबला

3 जून 2027 को लॉर्ड्स में नेपाल और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक T20I मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश पहली बार इस मैदान पर T20I खेलेगा। इसी दिन लॉर्ड्स में T20 ब्लास्ट मैच भी होगा।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:56 PM IST
Cricket NEWS
Cricket NEWS

नेपाल की क्रिकेट टीम अगले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल करने जा रही है। टीम 3 जून 2027 को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में बांग्लादेश के खिलाफ मेंस T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए खास होगा।

बांग्लादेश पहली बार लॉर्ड्स में T20I मैच खेलने उतरेगा। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने गुरुवार को इस मुकाबले की पुष्टि की। दोनों टीमों के बीच यह मैच जून 2027 में होने वाले नेपाल के इंग्लैंड दौरे का हिस्सा होगा। इस दौरे पर नेपाल को स्कॉटलैंड, बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाफ अलग-अलग फॉर्मेट में कुल 6 मुकाबले खेलने हैं।

लॉर्ड्स में टेस्ट-वनडे खेल चुका है बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम लॉर्ड्स में पहले टेस्ट और वनडे मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन 3 जून 2027 को पहली बार इस मैदान पर मेंस T20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। दूसरी ओर, नेपाल के पास दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक पर अपनी प्रतिभा और प्रगति दिखाने का मौका होगा। इस मुकाबले की एक और खास बात होगी।

बांग्लादेश और नेपाल के इंटरनेशनल मैच के दिन ही मिडिलसेक्स का T20 ब्लास्ट मुकाबला भी खेला जाएगा। लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार एक ही दिन पुरुषों का इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मैच आयोजित होगा।

बांग्लादेश की टीम मई 2027 के आखिरी सप्ताह में भी लॉर्ड्स में मैदान पर उतरेगी। तब उसका मुकाबला इंग्लैंड से टेस्ट मैच में होगा। बांग्लादेश 17 साल बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट खेलने लौटेगा।

नेपाल के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

नेपाल का इंग्लैंड दौरा 1 जून 2027 को स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 ओवर के मुकाबले से शुरू होगा। यह मैच वॉर्म्सले में खेला जाएगा। इसके बाद 3 जून को लॉर्ड्स में बांग्लादेश से ऐतिहासिक T20I मुकाबला होगा। फिर नेपाल आयरलैंड के खिलाफ चार मैच खेलेगा, जिनमें 50 ओवर और T20I फॉर्मेट के मुकाबले शामिल होंगे।

नेपाल के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यूफॉर्मेट
1 जूननेपाल vs स्कॉटलैंडवॉर्म्सले50 ओवर
3 जूनबांग्लादेश vs नेपाललॉर्ड्सT20I
6 जूनआयरलैंड vs नेपालवॉर्म्सले50 ओवर
9 जूनआयरलैंड vs नेपालवॉर्म्सलेT20I
11 जूनआयरलैंड vs नेपालबेकनहैमT20I
12 जूनआयरलैंड vs नेपालबेकनहैमT20I
Updated on:
19 Nov 2026, 7:56 PM IST
Published on: