
Nahid Rana: साउथ अफ्रीका दौरे पर गई बांग्लादेश टीम के लिए अच्छी खबर है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया में चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार है।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया में मेडिकल विशेषज्ञों ने उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है।
नाहिद राणा कंधे के लैब्रम में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। हाल ही में वह ऑस्ट्रेलिया में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद स्वदेश लौटे हैं। वहां उन्होंने जाने-माने डॉक्टरों की निगरानी में मेडिकल जांच भी कराई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, नाहिद राणा मौजूदा वक्त में पूरी क्षमता के साथ बॉलिंग कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार 19 नवंबर को अपनी मौजूदा फिटनेस को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी अपडेट दिया।
खबर अपडेट हो रही है..