क्रिकेट

ODI tri-series के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर अलिस अल इस्लाम को टीम में मिली जगह

बांग्लादेश ने UAE में होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की। अलीस अल इस्लाम को पहली बार मौका मिला, जबकि लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद की वापसी हुई।
2 min read
• •
Oct 10, 2026
Bangladesh squad for ODI tri-series
बांग्लादेश के क्रिकेट लिटन दास। (Photo- IANS)

Bangladesh squad: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होने वाली ट्राई वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम अलिस अल इस्लाम का है, जिन्हें पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं, लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद की वनडे टीम में वापसी हुई है। अलिस को छोड़कर टीम में कोई अन्य बड़ा चौंकाने वाला बदलाव नहीं किया गया है। वनडे ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश के चयनकर्ताओं ने लिटन दास को कप्तान बनाया है, जबकि तौहीद हृदोय उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन बाहर

परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोटिल हैं। इसलिए ट्राई सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना गया है। इसी चोट के चलते वह बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हैं।

टीम के चयन को लेकर मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने क्रिकबज से कहा, 'राणा को चोट के कारण वनडे ट्राई सीरीज के लिए चयन के योग्य नहीं माना गया है, क्योंकि वह अभी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।'

बांग्लादेश वनडे स्क्वाड इस प्रकार है-

लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय (उप-कप्तान), तंजीद हसन, सैफ हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, मुसद्देक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम, अलिस अल इस्लाम।

वनडे ट्राई सीरीज का मैच शेड्यूल

बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को इसी मैदान पर अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद बांग्लादेश 21 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान का सामना करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 23 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। सभी मैच बांग्लादेश के समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे।

तारीखमुकाबलास्थान
17 अक्टूबरबांग्लादेश vs जिम्बाब्वेअबू धाबी
19 अक्टूबरअफगानिस्तान vs जिम्बाब्वेअबू धाबी
21 अक्टूबरअफगानिस्तान vs बांग्लादेशशारजाह
23 अक्टूबर🏆 फाइनलशारजाह
Updated on:
10 Oct 2026 05:46 pm
Published on:
10 Oct 2026 04:27 pm