
साहिदजादा फऱहान (फोटो- IANS)
Sri Lanka vs Pakistan 1st T20 Highlights: शुक्रवार को श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान की नई कप्तानी वाली टीम ने मेजबानों को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से लाहिरू उदारा ने 55 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दासुन शनाका ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए और दो छक्के लगाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान साहिबजादा फरहान ने चार छक्के लगाए, जबकि माज सदाकत ने तीन छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की जीत की नींव रखी और बाकी का काम अन्य बल्लेबाजों ने पूरा कर दिया।
इस मुकाबले में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया, लेकिन साहिबजादा फरहान और माज सदाकत पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था, जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बावजूद पाकिस्तान मैच जीतने में सफल रहा। पाकिस्तान ने 183 रनों का लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान ने टीम की सबसे बड़ी टेंशन को भी काफी हद तक दूर कर दिया। आपको बता दें कि पिछले कई सालों से पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज तेज बल्लेबाजी करने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे। हालांकि, इस मुकाबले में फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने मिलकर पांच ओवर में ही 54 रन बटोर लिए।
इसके बाद साहिबजादा फरहान ने माज सदाकत के साथ मिलकर भी शानदार बल्लेबाजी की। सबसे खास बात यह रही कि पाकिस्तान के टॉप-3 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर रहा और तीनों ने मिलकर टीम के लिए अहम योगदान दिया।
इस जीत ने न सिर्फ पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई, बल्कि लंबे समय से चली आ रही ओपनिंग की समस्या पर भी नई उम्मीद जगाई है। आपको बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी हो, शाहीन अफरीदी की या सलमान अली आगा की, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों की धीमी बल्लेबाजी की खूब आलोचना होती रही है। लेकिन साहिबजादा फरहान ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Updated on:
10 Oct 2026 12:24 pm
Published on:
10 Oct 2026 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
