
Bangladesh test squad announce:बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में 9 अक्टूबर से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और विकेटकीपर बल्लेबाज अमित हसन को 15 सदस्यीय स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। वहीं, जैकर अली और तौहीद ह्रदोय की टीम में वापसी हुई है। तोहीद कुछ हफ्ते पहले साउथ अफ़्रीका ए के खिलाफ पोटचेफ़स्ट्रूम में नाबाद 350 रन की पारी खेली थी, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि जैकर को शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, क्योंकि लिटन दास के दौरे से पहले फिट होने पर संदेह था। हालांकि, लिटन के ठीक होने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए जगह मिल गई। वहीं, तोहीद ह्रदोय ने बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2025 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला था, जिसके बाद उन्हें अफगानिस्तान असाइनमेंट के लिए वापस बुलाया गया है।
बीसीबी के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने स्क्वॉड की घोषणा के दौरान कहा कि हमने तस्कीन अहमद को इस टेस्ट मैच से आराम देने का फैसला किया है। क्योंकि हम टेस्ट चैंपियनशिप को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए हम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी पूरी सेवा लेने की उम्मीद कर रहे हैं। वह अपनी लय पाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं, क्योंकि वह पहले से ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमित हसन की जगह जैकर अली को उनके फॉर्म को ध्यान में रखते हुए शामिल किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि नाहिद राणा ग्रेड 2 साइड स्ट्रेन से ठीक होने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह जुलाई से बाहर हैं। बांग्लादेश को मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में चार जरूरी घरेलू टेस्ट खेलने हैं। बशर ने कहा कि बोर्ड यह पक्का करना चाहता है कि राणा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ ज्यादा मुश्किल असाइनमेंट के लिए पूरी तरह से फिट हों।
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, मोमिनुल हक शोरब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, तौहीद हृदोय, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी और शोरीफुल इस्लाम।