क्रिकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, अनकैप्ड महफिजुल इस्लाम को मिला मौका

Bangladesh Test squad vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। अनकैप्ड बल्लेबाज महफिजुल इस्लाम को पहली बार टीम में मौका मिला है, जबकि नईम शेख और खालिद अहमद की भी वापसी हुई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 1:21 PM IST
Bangladesh squad for South Africa Test series
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Photo- ICC)

SA vs BAN Test Series: बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनकैप्ड बल्लेबाज महफिजुल इस्लाम को शामिल किया गया। उन्हें मौजूदा घरेलू प्रथम श्रेणी सीजन में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।मोहम्मद नईम को भी चार साल के बाद टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। नियमित सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट टेस्ट में लगी टखने की चोट के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं।

खालिद अहमद की टीम में वापसी

साउथ अफ्रीका में तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खालिद अहमद की बांग्लादेश टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में खेल रहे ऑफ स्पिनर नईम हसन और विकेटकीपर बल्लेबाज अमिते हसन अपनी जगह बरकरार रखने में नाकाम रहे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चोट के कारण दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाने वाले अनुभवी बल्लेबाज मोमिनुल हक की टीम में वापसी हुई है। नाहिद राणा कंधे की चोट से उबर रहे हैं और अभी भी टीम से बाहर हैं।

बांग्लादेश की टीम जल्द होगी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना

बांग्लादेश की टीम 10 और 11 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में शुरू होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद वे तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेलेंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बांग्लादेश टेस्ट टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद नईम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, खालिद अहमद, महफिजुल इस्लाम।

WTC 2025-27 पॉइंट टेबल

डब्ल्यूटीसी 2025-27 पॉइंट टेबल में बांग्लादेश 7 मैच में 3 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 5वें नंबर पर हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 7 मैच में 5 जीत, 2 हार के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड 6 मैच में चार जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ टॉप पर है।

Updated on:
9 Nov 2026, 1:21 PM IST
Published on: