क्रिकेट

Ban vs Pak 1st T20i: शानदार फॉर्म में बांग्लादेश की टीम आज पाकिस्तान से होगा सामना, जानें कहां और कब देखें मुकाबला

Ban vs Pak 1st T20i Live Streaming: ढाका के शेर-ए-बांग्‍ला स्‍टेडियम में आज 20 जुलाई को बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। आइये आपको बताते हैं कि भारत में इस मैच को कहां और कब से देख सकते हैं।
2 min read
Jul 20, 2025
Ban vs Pak 3rd T20i Live Streaming
बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Bangladesh vs Pakistan 1st T20i Live Streaming: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रविवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 20, 22 और 24 जुलाई को ढाका में ही खेले जाने हैं। पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है, जबकि लिट्टन दास बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में आप फैनकोड ऐप के माध्‍यम से देख सकते हैं।

लिट्टन दास बना चुके हैं रिकॉर्ड

बांग्लादेश की टीम हाल ही में श्रीलंका का दौरा समाप्त करके स्वदेश आई है, जहां उसने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। लिट्टन दास बांग्लादेश के ऐसे पहले कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर दो बार टी20 सीरीज जीती है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था।

जानें किसका पलड़ा ज्‍यादा भारी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के टी20 इतिहास को देखें, तो पाकिस्तान का पलड़ा काफी भारी रहा है। दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 22 टी20 मैच खेले गए, जिसमें 19 मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि तीन मैच बांग्लादेश के नाम रहे। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन है। भले ही इस मैदान पर 211 रन तक बन चुके, लेकिन अधिकांश मुकाबलों में 140-150 रन के बीच ही बने हैं। यहां 61 में से 31 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं।

मैच के दौरान बारिश की आशंका

ढाका के तापमान को देखा जाए तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम छह बजे बारिश की आशंका 49 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बांग्लादेश की टीम

परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम।

पाकिस्‍तान की टीम

सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, मोहम्मद नवाज, सुफियान मुकीम, साहिबजादा फरहान, अहमद दानियाल।

Published on:
20 Jul 2025 01:17 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा