25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को लगता है कि सैमसन को उनके इस प्रदर्शन के लिए भारतीय वनडे टीम में चुना जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को बाहर रखना तो समझ में आता है, लेकिन संजू सैमसन करीब-करीब टीम में आने वाले थे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

Sanju Samson

भारतीय विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Photo - BCCI)

Sanju Samson, India vs England ODI Series: विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। सैमसन ने आखिरी 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगाकर सबको हैरान कर दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए सैमसन शानदार फॉर्म में थे और 43.36 की औसत से 477 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी जड़े। इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

डिविलियर्स सैमसन के नहीं चुने जाने से धुखी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को लगता है कि सैमसन को उनके इस प्रदर्शन के लिए भारतीय वनडे टीम में चुना जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को बाहर रखना तो समझ में आता है, लेकिन संजू सैमसन करीब-करीब टीम में आने वाले थे।

सैमसन को मौका मिलना चाहिए था

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ईशान किशन और केएल राहुल दोनों टॉप विकेटकीपर हैं। पंत और सैमसन दोनों को बाहर रखा गया है। लेकिन सैमसन तो बहुत करीब थे। उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और उससे पहले भी फॉर्म में नजर आ रहे थे। कोई बड़ा सरप्राइज नहीं है, मगर सैमसन के लिए थोड़ा अफसोस जरूर है।"

यशस्वी जायसवाल को भी टीम से बाहर किया

डिविलियर्स ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बारे में भी बात की, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में शतक जड़ा था। उन्होंने कहा, "विराट कोहली वापस आ गए हैं। जायसवाल के लिए थोड़ा मुश्किल फैसला है। वो विराट की जगह खेल रहे थे, शतक बनाया, अब जगह छोड़नी पड़ी। इसमें शिकायत नहीं कर सकते, लेकिन कभी-कभी खिलाड़ियों के साथ थोड़ी सख्ती हो जाती है जब बड़े नाम वापस आते हैं। टीम मैनेजमेंट प्रोसेस देख रही है। विराट जैसा खिलाड़ी जब फॉर्म में है तो उसे जगह देना बिल्कुल सही है।"

बता दें कि कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में अहमदाबाद में हैमस्ट्रिंग इंजरी लगी थी। बीसीसीआई ने कहा है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही खेल पाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर ब्रार।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग