9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने किया साई सुदर्शन के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान, सरफराज खान की करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी

Sarfaraz Khan replace Sai Sudharsan: बीसीसीआई के सिलेक्‍टर्स ने इंजर्ड साई सुदर्शन के रिप्‍लेसमेंट की घोषणा कर दी है। घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 09, 2026

Sarfaraz Khan replace Sai Sudharsan, IND vs SL,

भारतीय बल्‍लेबाज साई सुदर्शन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Crex_live)

Sarfaraz Khan replace Sai Sudharsan: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंजर्ड साई सुदर्शन के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। अपने आखिरी दौरे पर टेस्‍ट शतक जड़ने वाले सरफराज खान को उनकी जगह चुना गया है। बताया जा रहा है कि सरफराज 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जारी बयान बयान में कहा है कि सुदर्शन के दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन हुआ है। अभी वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। इसलिए उनकी जगह टीम में सरफराज की वापसी हुई है।

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था शतक

बता दें कि सरफराज खान ने भारत के लिए छह टेस्ट खेले हैं। उन्‍होंने आखिरी सीरीज यानी न्‍यूजीलैंड के 2024 के भारत दौरे पर आखिरी बार खेला था। उस दौरान उनके बल्‍ले से शतक भी आया था, लेकिन उस सीरीज के बाद उन्‍हें बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने 9 पारियों में 53.62 की औसत से 429 रन बनाए। उस प्रदर्शन को देखते हुए वह एक बार फिर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

करीब 10 महीने के करियर में खेले छह टेस्‍ट

सरफराज के टेस्‍ट करियर की बात करें तो उन्‍होंने फरवरी 2024 में इंग्‍लैंड के खिलाफ अपना टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। वहीं, उन्‍होंने अपना आखिरी टेस्‍ट नवंबर 2024 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। करीब 10 महीने के टेस्‍ट करियर में वह भारत के लिए सिर्फ 6 टेस्‍ट मैच ही खेल पाए, जिनकी 11 पारियों में उन्‍होंने 37.1 के औसत से 371 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से तीन अर्धशतक और एक शतक भी आया। उसके बाद से सरफराज को अब तक देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन, उन्‍होंने इस दौरान अपने शरीर पर बहुत काम किया है। उन्‍होंने अपना कई किलोग्राम वजन भी घटाया है।

श्रीलंका टेस्ट के लिए अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान