25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 9वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया है। वहीं देवदत्त पडीक्कल का बल्ला नहीं चला और वो 7 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

Sai Sudarshan

सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है। (Photo -BCCI)

Sri Lanka A vs India A, 1st Unofficial Test: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच पहला अनधिकृत टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया-ए के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 9वां शतक है।

सुदर्शन का शानदार शतक

साई सुदर्शन 175 गेंद पर 18 चौकों की मदद से 132 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन ने अपनी इस पारी में आयुष पांडे और ऋतुराज गायकवाड़ का अच्छा साथ पाया। दोनों सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर इंडिया-ए को शानदार शुरुआत दी। दिलुम सुदीरा ने आयुष पांडे को आउट किया। आयुष पांडे ने 64 गेंदों पर 25 रनों का योगदान दिया।

देवदत्त पडिक्कल फिर फ्लॉप

इसके बाद साई सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ऋतुराज ने 53 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 22 रन बनाए, जिन्हें रविंदु फर्नांडो ने पवेलियन भेजा। देवदत्त पडिक्कल भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर दिलुम सुदीरा का शिकार बने।

सुदर्शन का यह शतक इसलिए भी बड़ा है क्योंकि अगस्त में सीनियर भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में उन्हें इस शतक की मदद से श्रीलंकाई परिस्थितियों का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलना भारत के लिए पिछले कुछ सालों से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है।

10 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं सुदर्शन

सुदर्शन का यह शतक उनके प्रथम श्रेणी करियर का 9वां शतक था, जो महज 41वें मैच में आया। तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम अब 10 अर्धशतक भी दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने 69 पारियों में औसतन करीब 40 की औसत से 2,800 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 213 रन है।

सुदर्शन ने अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर 87 रन रहा है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टेस्ट डेब्यू किया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग