25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 WC 2026 Scenarios: सेमीफ़ाइनल के एक स्थान के लिए न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच फंसा पेच, इंग्लैंड ने बनाई जगह

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में सेमीफाइनल का सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जबकि तीन टीमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अभी भी दौड़ में बनी हुई हैं। ऐसे में कौन जगह बननता है, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

England Women reach semi-final

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम (Photo- IANS)

Women's T20 World Cup 2026 Scenarios: मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल का सिर्फ एक स्पॉट बचा है, जबकि तीन टीमें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अभी भी दौड़ में बनी हुई हैं। आयरलैंड और स्कॉटलैंड ग्रुप बी से पहले ही बाहर हो चुके हैं।

वेस्टइंडीज की स्थिति

वेस्टइंडीज के पास अब सिर्फ एक मैच बचा है, जो आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर वेस्टइंडीज अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर वह आयरलैंड से हार भी जाती है, तब भी सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार रहेगी, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें पूरी होनी जरूरी होंगी।

  • इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना होगा
  • स्कॉटलैंड को श्रीलंका को हराना होगा

अगर वेस्टइंडीज आयरलैंड से हार जाती है, तो सेमीफाइनल की दौड़ नेट रन रेट (NRR) पर फंस सकती है। ऐसे में वेस्टइंडीज को आयरलैंड से अधिक से अधिक 25 रनों से हारना होगा। अगर वे 19 गेंद शेष रहते मैच हारती हैं, तब भी उनका नेट रन रेट दूसरे टीमों की तुलना में बेहतर रह सकता है।

रैंकटीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट (NRR)
1इंग्लैंड (Q)4408+2.342
2वेस्टइंडीज4316+0.008
3न्यूजीलैंड4224+0.122
4श्रीलंका4224-0.973
5स्कॉटलैंड (E)4132-0.236
6आयरलैंड (E)4040-1.277

न्यूजीलैंड की स्थिति

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड अपना आखिरी मुक़ाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। अगर वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को हरा दिया तो न्यूजीलैंड मैच खेलने से पहले ही बाहर हो जाएगी। ऐसे में उन्हें सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड को इन नारीजों पर निर्भर करना होगा।

  • आयरलैंड को वेस्टइंडीज को हराना होगा।
  • स्कॉटलैंड श्रीलंका को हरा दे, या श्रीलंका जीते भी तो नेट रन रेट में ज्यादा इजाफा न हो
  • न्यूजीलैंड, इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दे और नेट रनरेट में वेस्टइंडीज से आगे निकल जाए

अभी न्यूजीलैंड का नेटरनरेट +0.122 है। अगर वेस्टइंडीज आयरलैंड से सिर्फ 1 रन से हारती है, तो न्यूजीलैंड को इंग्लैंड को किसी भी अंतर से हराना होगा।

श्रीलंका की स्थिति

श्रीलंका अपना आखिरी मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा। तीनों टीमों में श्रीलंका का नेट रनरेट सबे खराब है। ऐसे में उनकी राह बेहद मुश्किल है। सेमीफाइनल के लिए उन्हें ये सब करना होगा।

  • स्कॉटलैंड को बड़े अंतर से हराना होगा
  • इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से हराना होगा
  • वेस्टइंडीज को आयरलैंड से हारना होगा और नेट रनरेट में श्रीलंका से पीछे रहना होगा।

अगर श्रीलंका स्कॉटलैंड को 50 रनों से हराती है, तब भी वेस्टइंडीज को आयरलैंड से कम से कम 25 रनों से हारना होगा या आयरलैंड को 151 रन का टारगेट 16.4 ओवर या उससे पहले हासिल करना होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026