25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND-W vs BAN-W: बांग्लादेश के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला आज, कट सकता है वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता

तीन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम के 4 प्वाइंट हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम की राह मुश्किल कर दी है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अब अगले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

Indian Women Cricket Team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credit- IANS)

India Women vs Bangladesh Women, ICC Women's T20 World Cup 2026: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाने वाला यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो मैच है। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

भारत को जीतने होंगे दो मुक़ाबले

तीन मुकाबलों के बाद भारतीय टीम के 4 प्वाइंट हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने भारतीय टीम की राह मुश्किल कर दी है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अब अगले दो मुकाबलों में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। इन दो मुकाबलों में जीत के बावजूद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से नेट रन रेट के मुकाबले में आगे बने रहना होगा। फिलहाल भारतीय टीम ग्रुप एक की अंक तालिका में बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से दूसरे नंबर पर मौजूद है, जबिक दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर काबिज है।

हेड टू हेड

टी20 क्रिकेट में भारत और बांग्लादेश के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नज़र डाली जाये तो, भारत का पलड़ा भारी है। दोनों देशों के बीच अबतक 22 मुक़ाबले खेले गए हैं। इनमें से 20 भारत ने जीते हैं, वहीं दो में बांग्लादेश को जीत हासिल हुई है। टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो भारत ने 5 में से 4 बार बांग्लादेश को धूल चटाई है, वहीं एक बार ही बांग्लादेश को टीम इंडिया के खिलाफ जीत नसीब हुई है।

स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल बेहतरीन फॉर्म में

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने इस विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रही है। उन्होंने 3 मैचों में 154.36 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन रहा है। गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट चटकाए, जबकि उनकी इकोनॉमी मात्र 5.33 रही। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 4 विकेट रहा।

इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स पर भी खास नजर रहेगी। वह अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ 32 रन ही बना सकी हैं, लेकिन बांग्लादेश के स्पिनर्स के खिलाफ उनकी उपयोगिता अहम साबित हो सकती है। 2025 में टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के खिलाफ उनका औसत 40.85 और स्ट्राइक रेट 143.71 रहा है। भारत इस मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। प्रेमा रावत की जगह राधा यादव को शामिल किए जाने की संभावना है।

बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों से बचना होगा

बांग्लादेश की ओर से जुआरिया फिरदौस ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 65 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 रन रहा। गेंदबाजी में संजीदा अख्तर मेघला टीम की मुख्य ताकत हैं। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.25 रही।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026