19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन के साथ फिर सेलेक्टर्स ने किया धोखा, 56 की औसत के बावजूद वनडे टीम में नहीं चुना

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद ऐसा मान जा रहा था कि संजू कि वनडे टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर नज़र अंदाज़ कर दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 19, 2026

Sanju Samson

विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Photo - IANS)

Sanju Samson, India vs Afghanistan ODI Squads Announcement: अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की छुट्टी हो गई है। लेकिन उनके स्थान पर संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है।

संजू वनडे रिकॉर्ड भी है दमदार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद ऐसा मान जा रहा था कि संजू कि वनडे टीम में वापसी हो सकती है। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर नज़रअंदाज़ कर दिया है। उनकी जगह खब्बू बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिला है। वनडे में सैमसन को अब तक 16 मैच खेलने का मौका मिला है। इसकी 14 पारियों में 56.67 की शानदार औसत से उन्होंने 510 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

आखिरी मैच में जड़ा था शतक

दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था, जिससे उनका जबरदस्त फॉर्म साबित होता है। बोलेंड पार्क में खेले गए इस मैच में सैमसन ने 114 गेंद पर 108 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं का उन्हें बैकअप विकेटकीपर के रूप में नहीं चुनना चौकाने वाला है।

ईशान किशन ने वनडे में अब तक 27 मुकाबले खेले हैं। उनकी 24 पारियों में 42.41 की औसत से ईशान ने 933 रन बानये हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक जड़े हैं। ईशान वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे और इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ करो या मरो मुक़ाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी।

टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में भी संजू बेहतरीन फॉर्म में हैं। वे अबतक खेले गए 13 मैचों की 13 पारियों में 47.70 की औसत से 477 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.20 का रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।