
मानव सुथार (Photo - IANS)
Who is Manav Suthar Indian cricketer: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में रवींद्र जडेजा को आराम देकर एक ऐसे 23 साल के युवा चेहरे को शामिल किया गया है, जिसने अपने टैलेंट के दम पर सबको चौंका दिया है। इस नए स्पिन सनसनी का नाम है मानव सुथार।
जैसे ही मानव के चयन की खबर आई, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से महज 5 किलोमीटर दूर बसे राजस्थान के छोटे से शहर श्रीगंगानगर में उनके घर पर जश्न का माहौल बन गया। मानव के पिता जगदीश सुथार, जो एक स्कूल में पीई (Physical Education) टीचर हैं, अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। यह उनके पूरे जीवन का सपना था, जो आज सच हो गया है।
मानव सुथार कोई नया नाम नहीं हैं, वे पिछले काफी समय से सिलेक्टर्स के राडार पर थे। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें टीम इंडिया के प्रिपरेटरी कैंप में बतौर नेट बॉलर बुलाया गया था। बेंगलुरु के उस कैंप में इस 23 साल के लड़के ने अपनी घूमती गेंदों से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को पानी पिला दिया था। सीनियर खिलाड़ियों ने तभी मान लिया था कि अगर यह लड़का सफेद गेंद को इतना ड्रिफ्ट करा सकता है, तो लाल गेंद (Red-ball) से यह मैदान पर गदर मचा देगा।
एक समय ऐसा भी था जब मानव का पूरा परिवार टेंशन में था। आज के दौर में जहां आईपीएल के स्टार्स को तुरंत लाइमलाइट मिल जाती है, वहीं मानव सुथार को 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) ने पूरे सीजन बेंच पर बिठाए रखा और इस सीजन (IPL 2026) में भी उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला। लोग कहने लगे थे कि मानव बड़े लेवल के लिए नहीं बने हैं।
ऐसे मुश्किल समय में मानव के कोच धीरज शर्मा ने उनसे एक ही बात कही थी, 'बेटा, जब भी तुम्हें इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा, वो लाल गेंद से ही मिलेगा। एक दिन सिलेक्टर्स तुम्हारे हाथ में रेड-बॉल थमाएंगे, और जब ऐसा हो, तो उस मौके को हाथ से मत जाने देना।' आज कोच की कही वो बात बिल्कुल सच साबित हुई है।
मानव सुथार एक क्लासिकल लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं। वे फ्लैट गेंदबाजी करने के बजाय गेंद को हवा में फ्लाइट देते हैं, जिससे बल्लेबाजों को बीट करना आसान होता है। इसके साथ ही वे निचले क्रम में एक भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 29 फर्स्ट-क्लास मैचों में 129 विकेट चटकाए हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है लगातार डॉट बॉल फेंकना, जिससे बल्लेबाज दबाव में आकर गलती कर बैठता है।
Published on:
19 May 2026 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
