25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा

आयरलैंड के स्थानीय समयनुसार मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस 1 बजे होगा, भारत समयनुसार मैच शाम 6 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 25, 2026

IND vs IRE

आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज़ शाम 6 बजे शुरू होगी।

India vs Ireland T20 Series Time changed: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज कल यानी 26 जून से शुरू होनी है। सीरीज के शुरू होने से महज एक दिन पहले मैचों के समय में बदलाव कर दिया गया है। क्रिकेट आयरलैंड (CI) ने बुधवार देर रात आधिकारिक घोषणा की कि भारत के खिलाफ दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजे होंगे।

जानबूझकर बदला गया मैच का समय

आमतौर पर भारत के टी20 मैच शाम 7 बजे शुरू होते हैं, लेकिन इस बार इन्हें जानबूझकर एक घंटा पहले कर दिया गया है। इस बदलाव की मुख्य वजह महिला टी20 विश्व कप है। 28 जून को लॉर्ड्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का महत्वपूर्ण मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों मैचों के समय में थोड़ा ओवरलैप तो रहेगा, लेकिन समय बदलकर इस ओवरलैप को कम करने की कोशिश की गई है।

सोनी स्पोर्ट्स से भी चर्चा हुई

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में भारतीय मीडिया पार्टनर सोनी स्पोर्ट्स से भी चर्चा की थी। ब्रॉडकास्टर को आदर्श रूप से भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे का समय पसंद था, लेकिन सोनी स्पोर्ट्स ने दोनों कार्यक्रमों के टकराव को कम करने के लिए इस बदलाव पर सहमति जता दी।

कब, कहां और कैसे देखें मैच

भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है।आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

आयरलैंड को पहली जीत का इंतजार

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं और आठों में भारतीय टीम को जीत मिली है। पहली बार दोनों टीमें साल 2009 में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है

आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग