11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KBC में पूछा गया Vaibhav Suryavanshi से जुड़ा सवाल, जानें सनी देओल और आमिर खान ने क्या दिया जवाब

Kaun Banega Crorepati 18 के पहले एपिसोड में पहुंचे आमिर खान, सनी देओल और प्रीति जिंटा से अमिताभ बच्चन ने वैभव सूर्यवंशी और ऑरेंज कैप से जुड़ा 1 लाख रुपये का सवाल पूछा। सवाल पर आमिर और सनी उलझ गए, लेकिन पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने सही जवाब चुनकर 1 लाख रुपये जीत लिए।
2 min read
Google source verification
vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Aamir Khan Sunny Deol on Vaibhav Suryavanshi: कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन के पहले एपिसोड में आमिर खान और सनी देओल जैसे स्टार पहुंचे, जहां शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक सवाल पूछा, जो 1 लाख रुपए का था। आमिर खान और सनी देओल के साथ इस शो में प्रीति जिंटा भी आई थीं। उन्होंने इस सवाल का जवाब तो दिया लेकिन पूरी तरह से अपने ही जवाब पर आश्वस्त नहीं थीं। अमिताभ बच्चन ने पूछा था कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेन्ज कैप किसने जीता था?

प्रीति जिंटा ने दिया सही जवाब

एक लाख रुपए के लिए पूछे गए इस सवाल का जवाब आमिर खान और सनी देओल को पता नहीं था। ऑप्शन में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा थे और 4 ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें से किसी एक को सही जवाब के रूप में रखना था। उनसे पूछा गया कि ऑरेन्ज कैप के सामने किसकी फोटो जाएगी। इन ऑप्शन्स में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के फोटो थे। 

आमिर खान ने सवाल देखते ही हार मान ली और प्रीति जिंटा से कहा कि क्रिकेट का तो आपको पता होना चाहिए। सनी देओल ने भी साफ कह दिया कि उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता। इस दौरान अमिताभ ने प्रीति से मजाकिया अंदाज में कहा- आप तो मालकिन हैं। इसके बाद प्रीति ने कहा कि केएल राहुल तो नहीं हो सकते, यशस्वी जायसवाल भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया लकिन वह पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थीं। हालांकि प्रीति के इस जवाब को लॉक किया गया और वह जीत गईं। 

सूर्यवंशी ने लगाई थी रिकॉर्ड्स की झड़ी

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था। उन्होंने सिर्फ ऑरेन्ज कैप नहीं बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाकर सुपर सिक्सेस और सबसे तेजी से रन बनाकर सुपर स्ट्राइकर्स का भी खिताब जीता था। इस सीजन सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के लगाए गए एक सीजन में 69 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। इस प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाए और आयरलैंड के खिलाफ चुनी गई टीम में उन्हें जगह दे दी। हालांकि उन्होंने डेब्यू इंग्लैंड में किया और जिम्बाब्वे में धमाकेदार बल्लेबाजी कर इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री का ऐलान कर दिया।