
संजू सैमसन और हेटमायर (फोटो- IANS)
Cricket World Cup Qualification Scenario: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराकर अगले साल आयोजित होने वाले वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस क्वालीफिकेशन के बाद वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप में डायरेक्ट एंट्री रुक पाने का सपना टूट गया है। वर्ल्डकप 2027 के लिए रैंकिंग में 9वें स्थान तक की टीमों को सीधी एंट्री मिली है और एक मेजबान जिम्बाब्वे की टीम शामिल है। वेस्टइंडीज की टीम 10वें स्थान पर खिसक चुकी है। शुरुआती 2 वर्ल्डकप की चैंपियन टीम अभी भी वनडे वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई कर सकती है। चलिए जानते हैं कैसे?
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 में सीधे क्वालीफिकेशन की रेस से बाहर होने के बाद अब वेस्टइंडीज को वर्ल्डकप क्वालीफायर खेलना होगा। इस क्वालीफायर में वर्ल्डकप लीग 2 और क्वालीफायर प्लेऑफ की टीमें हिस्सा लेंगी।
क्रिकेट की एसोसिएट मेंबर्स को क्वालीफायर प्लेऑफ्स खेलने का मौका मिलता है। क्वालीफायर प्लेऑफ और प्लेऑफ के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बीच वर्ल्डकप 2027 का क्वालीफायर खेला जाएगा और वहां से 4 टीमें सीधे वर्ल्डकप में जगह बनाएंगी। इस तर वेस्टइंडीज को क्वालीफायर जीतने की कोशिश करनी होगा। हालांकि अगर कैरेबियन टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच जाती है तो उसे वर्ल्डकप 2027 का टिकट मिल जाएगा।
वर्ल्डकप 2027 में एंट्री मारने के बाद एक टीम को सीधे वर्ल्डकप के ग्रुप स्टेज में एंट्री मिलेगी, जबकि बाकि 3 टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगा और टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी और बाकि 2 टीमों के लिए टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा। वेस्टइंडीज का लक्ष्य वर्ल्डकप क्वालीफायर जीतकर सीधे 11वीं टीम बनने की कोशिश होगी।
आपको बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम रैंकिंग में वेस्टइंडीज से भी पीछे है लेकिन सह मेजबान होने के नाते उसे सीधे वर्ल्डकप में जगह मिली है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका को भी डायरेक्ट एंट्री मिली है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को भी वर्ल्डकप 2027 का टिकट मिल चुका है।
2023 वनडे वर्ल्डकप में भी वेस्टइंडीज की टीम नहीं खेल पाई थी। 1975 और 1979 में लगातार दो बार विश्व कप का खिताब जीतने वाली कैरेबियाई टीम का वनडे और टेस्ट फॉर्मट में बुरा हाल है। 1983 में आखिरी फाइनल खेलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 1996 वर्ल्डकप के बाद सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई है।
Updated on:
11 Aug 2026 09:53 am
Published on:
11 Aug 2026 09:44 am
