10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ire vs Afg: जय मूंदड़ा ने बल्लेबाजी में भी किया कमाल, 9वें विकेट के लिए आयरलैंड के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

Ire vs Afg 3rd ODI: आयरलैंड ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए महज 207 रन का लक्ष्‍य रखा है। इसमें भारतीय मूल के जय मूंदड़ा का अहम योगदान रहा है, क्‍योंकि उन्‍होंने 9वें विकेट के लिए गविन होय के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 10, 2026

Ire vs Afg 3rd ODI, Jai Moondra,

आयरलैंड टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

Ire vs Afg 3rd ODI: आयरलैंड और अफगानिस्‍तान के बीच पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। इसका तीसरा मुकाबला बेलफास्‍ट में खेला जा रहा है, जिसमें मेजबान आयरिश टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अफगानिस्‍तान के खिलाफ 207 रनों का मामूली लक्ष्‍य रखा है। इसमें भी भारतीय मूल के जय मूंदड़ा का विशेष योगदान रहा है। 128 के स्‍कोर पर 8 विकेट गंवा चुकी आयरलैंड के लिए जय ने सबसे तेज 33 गेंदों पर पांच चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली है। उन्‍होंने गविन होय (36) के साथ 9वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 76 रनों की साझेदारी की, जो कि आयरलैंड के वनडे अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट इतिहास में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अक्‍टूबर 2015 में आयरलैंड के लिए 9वें विकेट के लिए गैरी विल्‍सन और एंडी मैकब्रेन के बीच 43 रन की साझेदारी हुई थी। अब जय मूंदड़ा ने गविन होय के साथ 76 रन की पार्टनरशिप कर 11 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जय मूंदड़ा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ इस मुकाबले में 10वें नंबर पर उतरते हुए 33 गेंदों पर पांच चौकों और 93.94 के स्‍ट्राइक रेट से 31 रनों की पारी खेली।

मूंदड़ा ने गविन के साथ मिलकर आयरलैंड को 200 के पार पहुंचाया

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके दोनों सलामी बल्‍लेबाज एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग महज 63 के स्‍कोर पर पवेलियन लौट गए। बालबर्नी ने सात तो स्टर्लिंग 23 रन बनाए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और एक समय 29.4 ओवर में आयरलैंड का स्‍कोर 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन पर पहुंच गया।

यहां से आयरिश टीम 150 से पहले ही सिमटती नजर आ रही थी। इसी बीच भारतीय मूल के जय मूंदड़ा गविन होय का साथ देने क्रीज पर उतरे। उन्‍होंने होय के साथ 9वें विकेट के लिए 97 गेंदों पर रिकॉर्ड 76 रनों की साझेदारी करते हुए स्‍कोर को 200 के पार पहुंचाया। मूंदड़ा 31 रन बनाकर आउट हुए तो गविन ने सबसे ज्‍यादा 36 रनों की पारी खेली।