
India A vs UAE Highlights: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के 11वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी दोहरे शतकीय पारी की बदौलत भारत-ए ने यूएई को 7 विकेट से रौंद डाला। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना श्रीलंका या बांग्लादेश से होगा। इस मुकाबले में सूर्यवंशी ने अकेले मैच जिताया और 53 गेंदों में 204 रन की पारी खेली, जिसमें 28 छक्के शामिल थे। इस पारी को देख UAE के कप्तान बेबस नजर आए और उन्होंने बड़ा बयान दिया।
UAE के कप्तान बेसिल हमीद ने कहा, "यह एक मुश्किल मैच था। अगर वह इस तरह बल्लेबाजी करेंगे, तो कुछ नहीं किया जा सकता। हम अभी इस हार को समझने की कोशिश करेंगे और फिर देखेंगे कि हमसे कहां गलती हुई। हरप्रीत सिंह भाटिया एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रखते हैं। हमारी टीम काफी युवा है और वे हर मैच से कुछ न कुछ सीख रहे हैं। पाकिस्तान और भारत जैसी बड़ी टीमों को हराने के लिए हमें मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"
इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 20 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारतीय मूल के हरप्रीत सिंह ने मोहम्मद शाहदाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला। शाहदाद 28 रन बनाकर आउट हुए। हरप्रीत ने एथन डिसूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। डिसूजा ने 25 रन बनाए। 154 रन तक यूएई के पांच विकेट गिर चुके थे। यहां से हरप्रीत ने कप्तान बेसिल हमीद के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से उबारा। हरप्रीत ने 144 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 130 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान हमीद 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की तरफ से अरशद ने 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे और शाहबाज अहमद को 1-1 सफलता मिली। जवाब में भारत ए ने सिर्फ 14.2 ओवर में जीत हासिल कर ली।