क्रिकेट

T20 World Cup 2024: BCCI ने की भारतीय टीम पर पैसों की बरसात, खिलाड़ियों को दिये 100 करोड़ से ज्यादा रुपये

जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी और साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

less than 1 minute read

BCCI Announced 125 Crore Rupees Prize Money: भारत ने शनिवार को बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत से खुश होकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विजेता टीम के सदस्यों पर पैसों की बरसात कर दी है।

बीसीसीसीआई ने भारतीय टीम को इनाम के तौर पर 125 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर दी है। जय शाह ने एक्स पर लिखा, 'मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की विजेता भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।'

Also Read
View All

अगली खबर