क्रिकेट

सौरव गांगुली की अध्यक्षता में एक दिसंबर को होगी बीसीसीआई की सालाना बैठक

बीसीसीआई की सालाना बैठक में इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 1:33 PM IST
Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ( बीसीसीआई ) की सालाना होने वाली आम बैठक की तारीख का ऐलान हो गया है। यह बैठक आगामी एक दिसंबर को बीसीसीआई के मुंबई स्थिति मुख्य कार्यालय में होगी। इस बैठक को लेकर सभी राज्य क्रिकेट संघों को सूचना भेज दी गई है।

माना जा रहा है कि हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की अध्यक्षा में गठित हुई कार्यकारिणी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेगी। इस बैठक में जिन मुद्दों को अहम माना जा रहा है उसमें कूलिंग ऑफ पीरियड और बीसीसीआई के संविधान की जटिलता प्रमुख है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली हाल ही में अध्यक्ष तो बने हैं लेकिन उन्हें अपना पद एक नौ-दस माह के भीतर ही छोड़ना होगा। ऐसा कूलिंग ऑफ पीरियड के कारण होगा। बीसीसीआई पदाधिकारियों में इस बात को लेकर रोष है। अधिकतर अधिकारियों का मत है कि इस व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक बोर्ड अगर कुछ भी नई चीज लागू करता है तो उसे सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी

Updated on:
10 Nov 2019, 1:33 PM IST
Published on: