क्रिकेट

भारतीय टीम का सलेक्टर बनाने के लिए ये बातें जरूरी, ये नहीं कर सकते आवेदन

BCCI ने नए समिति चुनने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आवेदकों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 40 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए। आवेदक कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास ले चुका हो।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2022, 12:47 PM IST
bcci_rule.png

BCCI New selection committee criteria: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला फैसला लिया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली वरिष्ठ चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब टीम के खराब प्रदर्शन की गाज चयनकर्ताओं पर गिरी है।

चेतन शर्मा (अध्यक्ष), देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और सुनील जोशी की मौजूदा समिति को हटाते हुए बीसीसीआई ने इन पदों के लिए 5 आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को प्रस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। नए समिति चुनने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन 5 पदों के आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर रखी गई है। आवेदनकर्ता शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए ऑस्ट्रेलिया पर लगा जुर्माना

बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, "BCCIने सीनियर पुरुष टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।' विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो उम्मीदवार उक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा।

आवेदकों को कम से कम सात टेस्ट मैच या 40 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले होने चाहिए। आवेदक कम से कम पांच साल पहले खेल से संन्यास ले चुका हो। विज्ञप्ति में कहा गया है, "कोई भी व्यक्ति, जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (का सदस्य रहा है, पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा।"

यह भी पढ़ें: बतौर सलेक्टर 'चेतन शर्मा' के हटने से खुश हुए विराट कोहली फैंस, 'कर्मा' बताते हुए किए ये कमेन्ट

वरिष्ठ चयन समिति का वर्तमान में दो साल का कार्यकाल है, जिसे 2006 में 1 वर्ष से बढ़ा दिया गया था, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर एक अतिरिक्त वर्ष का प्रावधान है। बता दें चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, एशिया कप 2022 में टीम को निराशा हाथ लगी थी।

Updated on:
19 Nov 2022, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर