क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2019: 20 अप्रैल को होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों में से चुने जाएंगे 15

30 मई से वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में होगा 20 अप्रैल को भारतीय टीम का ऐलान होगा 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा
2 min read
Apr 01, 2019
Indian Cricket Team
Indian Cricket Team

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब सिर्फ 2 महीने का वक्त बचा है। 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में विश्व का आगाज होने जा रहा है और इसके लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान होना बाकि है। इस बीच बड़ी खबर ये है कि बीसीसीआई की तरफ से उस तारीख का ऐलान कर दिया गया है, जिस दिन वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन होगा।

20 अप्रैल को होगा वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ये जानकारी दी है कि 20 अप्रैल को या उससे पहले भी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान 20 अप्रैल को हो जाएगा, जो वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड जाएंगे।

एमएसके प्रसाद ने दी जानकारी

हालांकि ये पहले से तय माना जा रहा था कि आईपीएल के बीच में ही वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। सोमवार को एमएसके प्रसाद चित्तूर में भगवान श्री कालहस्तीश्वर के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी।

विश्व कप जीतकर लाएगी हमारी टीम- एमएसके प्रसाद

एमएसके प्रसाद ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि हम एक अच्छी टीम का ऐलान करने जा रहे हैं। हमने पिछले डेढ़ साल में वर्ल्ड कप टीम पर बहुत काम किया है। हमने सभी खिलाड़ियों को परखा है और बेस्ट कॉम्बिनेशन का भी टेस्ट किया है, कड़े मेहनत के बाद हम एक अच्छी टीम चुनेंगे जो वर्ल्ड कप जीतकर लाएगी।''

मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी पर हुआ है मंथन

आपको बता दें कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के 8 से 10 खिलाड़ी लगभग तय है। जो माथापच्ची होगी वो मिडिल ऑर्डर और तेज गेंदबाजी को लेकर होगी। विश्व कप के लिए जो 15 खिलाड़ी जाएंगे, उनकी चर्चा काफी समय से हो रही है।

इन खिलाड़ियों में से चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जड़ेजा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, खलील अहमद,

Published on:
01 Apr 2019 06:48 pm