BCCI delays Announcement of Team India: बीसीसीआई नए टेस्ट कप्तान के साथ भारतीय टेस्ट टीम घोषणा मई के आखिरी सप्ताह में करेगा। टीम की घोषणा में देरी की वजह आईपीएल 2025 को बताया जा रहा है।
BCCI delays Announcement of Team India: भारत के इंग्लैंड दौरे को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन अभी तक भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान नहीं किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा और कोहली की जगह कौन लेगा। शुरुआत में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि वे 20 मई तक टीम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद इसे 23 मई तक के लिए टाल दिया गया। वहीं, अब बताया जा रहा है कि टीम की घोषणा मई के आखिरी सप्ताह तक की जाएगी।
क्रिकबज के अनुसार, बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के फिर से शुरू होने के कारण इंग्लैंड के लिए भारत की टीम की घोषणा में देरी करनी पड़ी है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते 9 मई को टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था। अब यह वेन्यू की संख्या कम करते हुए फिर से शुरू कर दिया गया है।
बीसीसीआई आईपीएल के रीशेड्यूल के साथ भारत ‘ए’ टीम को भी अंतिम रूप दे रहा था, जिसकी घोषणा कर दी गई है। किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बोर्ड को रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह लेनी है, जिन्होंने आईपीएल के दौरान संन्यास ले लिया था और भारत के अगले टेस्ट कप्तान की घोषणा करनी है। इसी वजह से बोर्ड कोई भी निर्णय लेने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।
पहला टेस्ट, हेडिंग्ले: 20-24 जून
दूसरा टेस्ट, एजबेस्टन: 2-6 जुलाई
तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स: 10-14 जुलाई
चौथा टेस्ट, ओल्ड ट्रैफर्ड: 23 जुलाई से 27 जुलाई
पांचवां टेस्ट, ओवल: 31 जुलाई से 4 अगस्त