पिछले सप्ताह बीसीसीआइ ने विश्व कप कार्यक्रम का फाइल ड्रॉफ्ट आइसीसी को भेज दिया गया था। इस ड्रॉफ्ट को आइसीसी ने सभी सदस्य नौ देशों के बोर्डों को भेजा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट में खेलने वाली आठ टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी है लेकिन सिर्फ पाकिस्तान ने कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है और अपने वैन्यू बदलने की मांग की है।
World cup 2023 schedule: भारत की मेजबानी में होने वाले आइसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत इस साल अक्टूबर से होनी है लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी नहीं कर सका है। माना जा रहा था कि सात जून को खेले गए ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। लगातार हो रही इस देरी से आइसीसी भी काफी खफा है। वहीं, बीसीसीआइ इस देरी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (PCB) को जिम्मेदार मान रहा है क्योंकि उसने अभी तक विश्व कप कार्यक्रम के ड्रॉफ्ट को मंजूरी नहीं दी है।
आठ देशों ने दे दी सहमति -
पिछले सप्ताह बीसीसीआइ ने विश्व कप कार्यक्रम का फाइल ड्रॉफ्ट आइसीसी को भेज दिया गया था। इस ड्रॉफ्ट को आइसीसी ने सभी सदस्य नौ देशों के बोर्डों को भेजा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट में खेलने वाली आठ टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने ड्रॉफ्ट को मंजूरी दे दी है लेकिन सिर्फ पाकिस्तान ने कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है और अपने वैन्यू बदलने की मांग की है।
वैन्यू में बदलाव चाहता है पीसीबी -
पाकिस्तान को विश्व कप में कुल नौ लीग मैच खेलने हैं। इसमें से भारत के साथ उसका मैच अहमदाबाद में प्रस्तावित है। वहीं, दो मैच हैदराबाद में और तीन-तीन मैच चेन्नई व बेंगलूरु में खेले जाने हैं। लेकिन पीसीबी ने अपने वैन्यू में बदलाव करने की मांग की है। बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा, कार्यक्रम जारी होने में देरी के लिए पीसीबी जिम्मेदार है। सच यह है कि वो जानबूझकर अड़ंगा डाल रहा है।
ना खेलने के दिए बेतुके कारण -
-अहमदाबाद : पीसीबी ने सुरक्षा कारणों से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत से मैच खेलने से इंकार कर दिया।
-चेन्नई : पाक यहां अफगानिस्तान से मैच नहीं खेलना चाहता क्योंकि यहां की विकेट से स्पिनरों को काफी मदद मिलती है।
-बेंगलुरु : पाक का यहां ऑस्ट्रेलिया से मैच होना है। लेकिन उसका कहना है कि यहां विकेट बल्लेबाजों की मददगार होती है और ज्यादा रन बनते हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया से यहां नहीं खेलना है।
अगले सप्ताह जारी हो सकता है कार्यक्रम -
बीसीसीआइ अधिकारी ने कहा, अब हम और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते क्योंंकि टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही समय बचा हुआ है। पाक के वैन्यू बदलने की मांग बेतुकी हैं और अब हम किसी भी हाल में अगले सप्ताह तक कार्यक्रम जारी कर देंगे।