
भारतीय टीम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्स@/BCCI)
India A team to visit Nepal: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि भारत 'ए' पुरुष टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सभी तीन मैच कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
यह दौरा स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में चल रहे आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के दौरान तय हुआ। सीएएन के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई बैठक में इस सीरीज को अंतिम रूप दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत 'ए' 9 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलेगा। दूसरा और तीसरा मैच 11 और 13 दिसंबर को खेला जाएगा।
यह सीरीज नेपाल को एक मजबूत इंडिया 'ए' स्क्वॉड के खिलाफ अपनी क्षमता की जांच करने का एक बड़ा मौका देगी। नेपाल की टीम के लिए मजबूत टीम के खिलाफ खेलने और अपनी क्षमता को और बेहतर करने का यह शानदार अवसर होगा। इंडिया 'ए' टीम में आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
इस सीरीज का आयोजन बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के बीच अच्छे रिश्तों का परिणाम है। पिछले साल के टी20 विश्व कप क्वालिफायर से पहले, नेपाल पुरुष टीम ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में एक शानदार तैयारी कैंप में हिस्सा लिया था।
नेपाल टीम ने पहले 2024 पुरुष टी20 विश्व कप की अपनी तैयारियों के तहत गुजरात और बड़ौदा की घरेलू टीमों के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेली थी। उन्होंने सीओई में ट्रेनिंग भी की और मेगा इवेंट के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका जाने से पहले कुछ वार्म-अप गेम खेले और बाद में क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 गेम के लिए ट्रेनिंग करने के लिए हाई-परफॉर्मेंस सुविधा में वापस आए।
Updated on:
10 Jul 2026 08:12 pm
Published on:
10 Jul 2026 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
