क्रिकेट

Shubman Gill PC: ‘मैं हमेशा प्रेसर में रहता हूं’, गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में करुण नायर और बुमराह को लेकर कही ये बातें

Guatam Gambhir Shubman Gill Press Conference: इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवालों के जवाब दिए।

2 min read
Jun 05, 2025
Gautam Gambir and Shubman Gill (Photo-BCCI)

Shubman Gill Gautam Gambhir PC Update: भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया से बात की। गिल को रोहित शर्मा के टेस्ट से अचानक संन्यास लेने के बाद कप्तान बनाया गया है। कप्तानी की रेस में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी शामिल थे। पंत को इस दौरे पर उपकप्तान बनाया गया है। चलिए जानते हैं शुभमन गिल और गौतम गंभीर ने किन किन सवालों के जवाब में क्या कहा…

टेस्ट कप्तान बनने पर?

शुभमन गिल: मुझे बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि मुझे कप्तान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए तैयार हूं। हम बल्लेबाजी क्रम पर जल्द फैसला लेंगे। अभी हमारे पास समय है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं।

जसप्रीत बुमराह पर?

गौतम गंभीर: जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास और भी गेंदबाज हैँ। हमने अभी तक यह फैसला नहीं है कि वह कौन से मैच खेलेंगे।

किस तरह का कप्तान बनना चाहते हैं?

शुभमन गिल: ऐसा कोई पर्टिकुलर स्टाइल नहीं है कि मैं कैसा कप्तान बनूंगा। हर किसी का एक पर्सनल स्टाइल होता है, मुझे पसंद है खिलाड़ियों से बात करना। यह किसी भी टीम के लिए बहुत जरूरी होता है। तभी वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बतौर कप्तान मैं फ्रंट से लीड करना चाहता हूं।

बेंगलुरु हादसे का जिम्मेदार कौन?

गौतम गंभीर: हर किसी की जिंदगी बहुत कीमती है। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह के आयोजन नहीं होंगे। जो कुछ भी हुआ वह गलत है। सभी के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। फैन बेस बढ़ गया है। हमें जिम्मेदार होने की जरूरत है। अगर हम नहीं संभाल सकते थे तो हमें यह शो नहीं करना चाहिए था। एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैसे सबकुछ मैनेज करते हैं। मैं कोई नहीं हूं किसी को जिम्मेदार ठहराने वाला। मैं जब खेलता था कि तब भी कहता था कि शो नहीं होने चाहिए।

इंग्लैंड दौरे पर किसी तरह का दबाव?

गौतम गंभीर: मैं हमेशा दबाव में रहता हूं। मैं कोच हूं, मुझे रिजल्ट चाहिए। मैं देश की टीम का कोच हूं और कोचिंग के दौरान दबाव में रहता हूं।

करुण नायर के बारे में क्या कहेंगे?

गौतम गंभीर: ये घरेलू क्रिकेट के लिए काफी अच्छा है। दूसरे क्रिकेटर्स को अच्छा मेसेज मिला है। उन्हें घरेलू क्रिकेट की अहमियत पता चलेगी। करुण नायर ने हाल ही में इंडिया ए के लिए दोहरा शतक लगाया है। वह शानदार है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Also Read
View All

अगली खबर