
न्यूजीलैंड और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)
Women's T20 World Cup 2026 Points Table Update: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में शनिवार को तीन अहम मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराया, तो वहीं दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर इतिहास रच दिया और टी20 वर्ल्डकप इतिहास में अपनी पहली जीत हासिल की। वहीं दिन के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
न्यूजीलैंड की हार के बाद वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जबकि न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब ग्रुप बी का सेमीफाइनल समीकरण साफ हो चुका है। इंग्लैंड पांचों मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं वेस्टइंडीज आखिरी दोनों मुकाबले गंवाने के बावजूद अच्छे नेट रन रेट के साथ अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।
श्रीलंका की टीम ने भी 5 में से 3 मुकाबले जीते, लेकिन उनका नेट रनरेट वेस्टइंडीज से भी खराब था, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर रही। उसने भी 6 अंक हासिल किए, लेकिन नेट रनरेट की वजह से वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 2 ही मुकाबले जीत पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने एक-एक मैच जीता।
अब ग्रुप ए में आज साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश का मुकाबला है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम भी आमने-सामने होंगी। इन दोनों मुकाबलों से सेमीफाइनल की चारों टीमों की तस्वीर साफ हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है, तो वहीं दूसरे स्थान की रेस में भारत, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।
भारतीय टीम अगर आज जीत जाती है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देती है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, तो फिर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी और भारत व बांग्लादेश का टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा।
फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, तो भारतीय टीम 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने भी 4 में से 3 मैच जीते हैं लेकिन वह तीसरे स्थान पर हैं और बांग्लादेश 4 में से 2 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है।
Updated on:
28 Jun 2026 07:22 am
Published on:
28 Jun 2026 07:22 am
