क्रिकेट

BCCI Cash Reward: टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, BCCI ने दिये ICC से चार गुना ज्यादा पैसे

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा कर दी है।

2 min read
Mar 10, 2026
BCCI ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की (Photo - BCCI/X)

BCCI Prize Money, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पैसों की बारिश की है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। यह अबतक किसी भी विजेता टीम को दी गई सबसे बड़ी राशि है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने पर रोहित शर्मा की टीम को बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था। पिछली बार की तुलना में बीसीसीआई ने इस बार नकद इनाम में 6 करोड़ रुपए का इजाफा किया है।

IPL विजेता से छह गुना ज्यादा पैसे

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जीतने वाली टीम को प्राइज़ मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिये जाते हैं। वहीं आईसीसी ने भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनने पर इनामी राशि के रूप में 3 मिलियन डॉलर यानि करीब 27.48 करोड़ दिये हैं। इसका मतलब बीसीसीआई ने आईपीएल विजेता से छह गुना ज्यादा और आईसीसी से चार गुना ज्यादा पैसे दिये हैं।

बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी लगातार सफलता की कामना करता है।"

भारत ने तीसरी बार जीता खिताब

भारत ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। इस बार कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। भारत आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बन गया है। इसी के साथ भारत तीन बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहले देश बन गया है।

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। 96 रन से फाइनल मैच जीतने के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से दी जाने वाली 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21.5 करोड़ रुपए) की विजेता राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपए) मिले।

Updated on:
10 Mar 2026 01:08 pm
Published on:
10 Mar 2026 12:36 pm
Also Read
View All
IPL 2026: गुजरात टाइटंस का बड़ा दाव, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन को बनाया बैटिंग कोच, आईपीएल में खेला चुका है कई तूफानी पारी

‘शराब पीकर पीटा, लड़कियों से अफेयर, जबरन संबंध बनाए…’, इस भारतीय क्रिकेटर पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से पहले इंग्लैंड कैसे स्वदेश लौट गई? ICC पर लगा पक्षपात का आरोप, कौन उठाएगा टीमों का खर्च

T20 World Cup 2026 खत्म होते ही श्रीलंका का बड़ा ऐलान, भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले इस दिग्गज को बनाया कोच

ICC ने चुनी ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’, इंडिया को खिताब जिताने वाले इस खिलाड़ी नो नहीं मिली जगह, टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी

अगली खबर